फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Icy winds increased cold after rain

बारिश के बाद बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Sun, 15 Dec 2019 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Icy winds increased cold after rain
चंडीगढ़। बारिश थमने के बाद चलीं ठंडी हवाओं ने दिन में ठंड बढ़ा दी है। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतर तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। सुबह करीब नौ बजे के करीब आसमान खुल गया था। उसके बाद धूप निकल आई। बीच-बीच बादल भी छाए रहे, लेकिन ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ठंड का कहर जारी रहने वाला है। इसमें कोई कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन

जैसे-जैसे पहाड़ों में बर्फ पिघलेगी, उससे रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अगले एक से दो दिन में रात के तापमान में करीब चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अभी तक रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इस बात की संभावना जताई गई है कि चंडीगढ़ में रात का तापमान पांच से छह डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। सुबह और शाम के वक्त धुंध छा सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 19 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से पांच डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed