{"_id":"64f0e0d7cbf239b20a0ae354","slug":"ias-rajesh-khullar-retires-after-35-years-of-service-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-227890-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 35 साल की सेवा के बाद आईएएस राजेश खुल्लर सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 35 साल की सेवा के बाद आईएएस राजेश खुल्लर सेवानिवृत्त
विज्ञापन
उच्चस्तरीय पदों पर तबादलों को लेकर जारी होगी तबादलों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर 35 वर्षों की समर्पित और सराहनीय सेवा के बाद वीरवार को सेवानिवृत्त हो गए। हालांकि, दोबारा से सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में उनकी नई पारी को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। उधर, खुल्लर की सेवानिवृत्ति के बाद प्रदेश में उच्चस्तरीय अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो सकती है। वरिष्ठता के आधार पर टीवीएसएन प्रसाद को नया एफसीआर लगाया जा सकता है और सुधीर राजपाल गृह सचिव नियुक्त किए जा सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल लेंगे। इनके अलावा, खुल्लर के पास जनसंपर्क विभाग के साथ साथ शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी थी, ऐसे में इन दोनों अहम पदों पर भी अधिकारियों की नियुक्ति होनी है।
-- -- -- -- -- -- --
अहम पदों पर रहे खुल्लर
1988 बैच के आईएएस अधिकारी खुल्लर सेवा के दौरान काफी अहम पदों पर रहे हैं। राजेश खुल्लर का सितंबर 2020 में तीन साल की अवधि के लिए विश्व बैंक के वाशिंगटन डीसी कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति का शानदार करियर रहा। इससे पहले उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव के रूप में लगभग पांच वर्ष तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- --
आईएएस एसोसिएशन ने दी विदाई
मुख्य सचिव संजीव कौशल और हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अन्य प्रतिनिधियों ने खुल्लर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, वित्तायुक्त अनुराग रस्तोगी सहित हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।