{"_id":"56da65fa4f1c1bb4048b4b02","slug":"ias-officer-news-chandigarh-administration-chandigarh-adviosr-chandigarh-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा महंगा, सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा महंगा, सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Mar 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
यूटी सचिवालय में एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ दुर्व्यवहार और सस्पेंड की धमकी देने की शिकायत करने वाले सुपरिंटेंडेंट पर ही गाज गिर गई । होम सेक्रेटरी के आदेश पर शुक्रवार करीब 5.30 बजे सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड किए जाने के आदेश थमा दिया गया। शनिवार और रविवार छुट्टी होने के कारण अब सोमवार को यूटी सचिवालय में मामला बिगड़ सकता है।
यूटी प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ यूटी सचिवालय के सभी कर्मचारी एक जुट होने की तैयारी में है। यूटी सचिवालय में आईएएस और कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ सकता है। गौरतलब है कि वीरवार यूटी सचिवालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी एस्टेट कम सेक्रेटरी इंडस्ट्रीज डॉ.अदप्पा कार्तिंक की सुपरिंटेंडेंट विमल त्रिखा से किसी फाइल को लेकर कहासुनी हो गई थी।
मामला इतना बढ़ गया कि यूटी सचिवालय के 100 से अधिक कर्मचरियों ने कामकाज ठप कर दिया। देव के आश्वासन के बाद ही शाम को मामला सुलझ पाया। लेकिन शुक्रवार त्रिखा को सस्पेंड किए जाने पर मामला फिर बिगड़ सकता है। एडवाइजर ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने का सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मामले में डॉ.एसबी दीपक कुमार के पीए का भी तबादला कर दिया गया है। उधर, पूरे मामले में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ देव के पास जाने वाले कर्मचारियों की अखबार में छपी फोटो को देखकर भी आईएएस कार्रवाई की तैयारी में है।