{"_id":"58caabce4f1c1ba30c32a0a5","slug":"ias-officer-karan-avtar-singh-appointed-new-chief-secretary-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन सरकार का पहला फैसला, करण अवतार सिंह बने पंजाब के नए मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन सरकार का पहला फैसला, करण अवतार सिंह बने पंजाब के नए मुख्य सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
करण अवतार सिंह बने पंजाब के नए मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कैप्टन सरकार के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सबसे पहला बदलाव मुख्य सचिव के पद पर हुआ। वीरवार दोपहर सीनियर आईएएस करण अवतार सिंह ने प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया। इससे पहले, गठबंधन सरकार के समय मुख्य सचिव रहे सर्वेश कौशल दोपहर करीब एक बजे करण अवतार सिंह को पदभार सौंपकर तुरंत सचिवालय से चले गए। पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, करण अवतार सिंह को मुख्य सचिव के पद के साथ ही अतिरिक्त चार्ज के रूप में प्रमुख सचिव पर्सोनल, आम राज्य प्रबंध एवं विजिलेंस और इनवेस्टमेंट प्रमोशन का जिम्मा भी सौंपा गया है।
जैनमुनि का आशीर्वाद लेने पहुंचे नए मुख्य सचिव
पंजाब के नवनियुक्त मुख्य सचिव करण अवतार सिंह श्रीसंत मुनि विनय कुमार आलोक का आशीर्वाद लेने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-18 स्थित गोयल भवन पहुंचे। इस मौके पर करण अवतार सिंह ने मुनि से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुनि ने कहा कि मनुष्य के पास आज जो उसका वर्तमान उपस्थित है, वह उसके अतीत के कर्मों की पूंजी है और आज का कर्म भविष्य की पूंजी होगी।