फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ias officer, ips officer, haryana govt, haryana cm khattar, haryana police, haryana

IAS और IPS अफसरों के लिए BJP सरकार का बड़ा फरमान

Sat, 07 May 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
ias officer, ips officer, haryana govt, haryana cm khattar, haryana police, haryana
मनोहर लाल खट्टर, ह‌रियाणा के मुख्‍ययमंत्री - फोटो : amar ujala
आईएएस और आईपीएस अफसरों को हरियाणा सरकार ने बड़ा फरमान सुनाया है। मामला अफसरों की पहली पोस्टिंग से जुड़ा है। हरियाणा में अब आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को उनकी पहली पोस्टिंग के समय संबंधित उपमंडल के किसी गांव में एक रात और दो दिन बिताना होगा।
विज्ञापन


इस तरह यह अधिकारी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवाएंगे और गांव में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का आंकलन करेंगे। यह फैसला गत 21 अप्रैल को मनाए गए सिविल सर्विसेज डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस सुझाव के आधार पर लिया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सिविल सेवा के अधिकारी अपनी पहली पोस्टिंग वाले स्थान पर एक दिन रहें और वहां उपलब्ध सुविधाओं का आंकलन करें। प्रदेश में इस बारे में नया नियम लागू किए जाने के बारे में शुक्त्रस्वार को मुख्य सचिव दीपेन्द्र सिंह ढेसी ने जानकारी दी।
विज्ञापन


हालांकि मुख्य सचिव शुक्त्रस्वार को गुड़गांव स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा अफसरों की ट्रेनिंग वर्कशाप में पहुंचे थे। इसी मौके पर उन्होंने ट्रेनिंग ले रहे अफसरों को प्रदेश में बने नए नियम की जानकारी भी दे दी। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौजूदगी में ढेसी ने कहा कि प्रधानमंत्री के उक्त सुझाव के बारे में जब मुख्यमंत्री खट्टर को बताया गया तो उन्होंने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए फैसला लिया कि आईएएस और आईपीएस अधिकारी अपने पहली पोस्टिंग के सब डिवीजन के किसी एक गांव में एक रात व दो दिन बिताएं। ढेसी ने कहा कि इस संबंध में सभी अधिकारियों को सूचित भी किया जा चुका है और 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने अपना दौरा कार्यक्त्रस्म बनाकर भी उनके पास भेज भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed