फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ias ashok khmeka will do enquiry of rai sports school scam case

IAS खेमका को राई स्कूल घोटाले की जांच सौंप लगाए गए एक तीर से दो निशाने

Thu, 04 May 2017 03:19 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 May 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
ias ashok khmeka will do enquiry of rai sports school scam case
आईएएस अशोक खेमका
आईएएस अशोक खेमका को राई स्पोर्ट्स स्कूल घोटाले की जांच सौंपकर मुख्यमंत्री खट्टर ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। एक तो पावरफुल मंत्री पर निशाना साधा और दूसरा मामले में कई खुलाने करने का। दरअसल, हरियाणा सरकार ने सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में खेल व अन्य सामान की खरीद में धांधली और स्टाफ के प्रताड़ना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। यह जांच आईएएस अशोक खेमका को सौंपे जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बिना विजिलेंस या लोकायुक्त को जांच दिए सीधे खेमका को सौंपने के पीछे मकसद प्रदेश सरकार के पावरफुल मंत्री पर निशाना साधना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जांच खेमका को सौंपी है, जबकि खेल मंत्री अनिल विज ने किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से जांच करवाने की बात कही थी।स्पोर्ट्स स्कूल में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों, खेल के सामान और अन्य खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अनियमितता के आरोप लगे थे।
विज्ञापन


वित्त विभाग की स्पेशल ऑडिट में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए थे। जांच में यह भी पता चला कि कई खरीद नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से की गई है। इसमें वित्त विभाग की रिपोर्ट पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से लेखा अधिकारी को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा राई स्कूल में कई अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच में राई स्कूल में बड़ा खुलासा हो सकता है। इसे देखते हुए जांच अशोक खेमका को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक खेमका को जांच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सौंपी है। मैंने इसकी जांच किसी वरिष्ठ आईएएस से करवाने की सिफारिश की थी। अब इस प्रकरण की पूरी जांच होगी। चाहे वह हमारी सरकार के समय की हो या पूर्व सरकार के।
- अनिल विज, खेल मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed