{"_id":"5f57c6238ebc3e37ae020bc5","slug":"iam-officer-house-robbery-stolen-house-manimajra-chandigarh-news-pkl387268262","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएम अधिकारी के घर चोरी करने वाला 24 घंटें में गया दबोचा, मनीमाजरा स्थित घर में हुई थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएम अधिकारी के घर चोरी करने वाला 24 घंटें में गया दबोचा, मनीमाजरा स्थित घर में हुई थी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मनीमाजरा में पंजाब के एक आईएएस अधिकारी के घर से कीमती सामान चोरी करने के मामले में ऑपरेशन सेल की टीम ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर केस को सुलझा दिया है। आरोपी की पहचान मौलीजागरां कांप्लेक्स निवासी विक्रम उर्फ विक्की उर्फ छेपू (25) के रूप में हुई है। बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। हालांकि शिकायतकर्ता ने अभी तक घर में हुई चोरी के सामान की लिस्ट नहीं सौंपी है।
पुलिस को दी शिकायत में डॉ. जी वजरालिंगम (आईएएस) ने बताया कि वह मनीमाजरा के माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स स्थित मकान नंबर 5630 में रहते हैं। इस समय वह पंजाब सरकार में फाइनांस कमिशन मेंबर सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह सेक्टर-26 स्थित अपने दफ्तर गए हुए थे। शाम करीब 5.40 पर उन्हें पड़ोसियों से घर में किसी के घुसने की सूचना मिली। इस पर वह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पाया कि अलमारी से भी सारा सामान गायब था। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची मनीमाजरा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार को ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को सूचना मिली कि आईएएस अधिकारी के घर चोरी करने वाला आरोपी मौली जागरां में घूम रहा है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने रेलवे लाइन स्थित नर्सरी के पास नाकाबंदी कर उसे दबोच लिया। ऑपरेशन सेल की जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी विक्रम एक निजी बैंक में चपरासी की नौकरी करता है। उस पर इससे पहले भी मौली जागरां व मनीमाजरा थाने में चोरी का एक-एक मामला दर्ज है।