फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   I am ready to contest elections if party gives me ticket: Pawan Bansal

Chandigarh: फिर सक्रिय राजनीति में लौटेंगे पूर्व मंत्री पवन बंसल, कहा-पार्टी टिकट देगी तो जरूर लड़ूंगा चुनाव

Fri, 05 Jan 2024 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2024 02:17 AM IST
सार

अमर उजाला से विशेष बातचीत में पवन बंसल ने कहा कि अगर शीर्ष नेतृत्व इस बार उन्हें लोकसभा चुनाव की टिकट सौंपता है तो वह पूरी तन्मयता के साथ चुनावी समर में उतरेंगे।बंसल ने कहा कि जब वह शहर के सांसद थे तो चंडीगढ़ में विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी। दिल्ली में शहर से संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम करते थे।

विज्ञापन
I am ready to contest elections if party gives me ticket: Pawan Bansal
पवन कुमार बंसल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की अटकलों पर विराम लगाया है। पवन बंसल ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह निश्चित तौर पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। बंसल के इस बयान से जाहिर है कि पूर्व मंत्री शहर की राजनीति में सक्रिय रूप से वापसी की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में बंसल ने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं और अगर शीर्ष नेतृत्व इस बार उन्हें लोकसभा चुनाव की टिकट सौंपता है तो वह पूरी तन्मयता के साथ चुनावी समर में उतरेंगे। एक सवाल के जवाब में बंसल ने कहा कि राम हम सबके हैं, केवल भाजपाइयों के नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर के बहाने भाजपा वोट बटोरने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता सच्चाई जानती है। कहा कि हिंदू एक धर्म है, लेकिन हिंदुत्व वोट हासिल करने के लिए बनाई गई एक अवधारणा है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा के राज में पिछले पांच साल से एक राजनीतिक शून्य पसरा है। लोग अपने काम करवाने के लिए सांसद के पास जाना चाहते हैं, लेकिन सांसद उपलब्ध ही नहीं। यहां तक कि भाजपा के लोग भी इस बात से परेशान हैं कि वे अपने छोटे-मोटे कार्यों के लिए किसके पास जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में शेयर आधारित संपत्तियों के पंजीकरण पर पाबंदी के सवाल पर बंसल ने कहा कि यह आम जनता को परेशानी में डालने वाला निर्णय है। प्रशासन को चाहिए कि कम से कम भाइयों के बीच हिस्सेदारी को बेचने और खरीदने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा।


जब सत्ता में थे तो चंडीगढ़ के लिए फंड की नहीं रखी कमी
बंसल ने कहा कि जब वह शहर के सांसद थे तो चंडीगढ़ में विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी। दिल्ली में शहर से संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम करते थे। जीएमसीएच 32 के भवन का एक्सटेंशन हो या फिर पीजीआई में विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी लेकिन भाजपा के शासन में शहर का विकास रुक सा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed