{"_id":"60b69d3b8ebc3e8662127df7","slug":"i-am-jodian-organization-took-steps-to-help-and-protect-people-chandigarh-news-pkl415271855","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की मदद और उनकी सुरक्षा के लिए ‘आई एम जोडियन’ संस्था ने बढ़ाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की मदद और उनकी सुरक्षा के लिए ‘आई एम जोडियन’ संस्था ने बढ़ाया कदम
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के प्रकोप से एक तरफ लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मोहाली की ‘आई एम जोडियन’ नामक संस्था महिलाओं को छेड़खानी से बचाने, किसी भी अपराध को रोकना और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में लोगों की मदद करेगी। संस्था ने करीब 100 कैब चालकों की टीम बनाई और टीम यातायात पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी। मंगलवार को सेक्टर- 16 शांति कुंज पार्क के पास से डीएसपी सेंट्रल एसपीएस सोंधी ने हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया।
आई एम जोडियन संस्था के प्रधान सेक्टर- 23 निवासी लवतनेजा बताते हैं कि हर जगह अपराध और सड़क हादसे से लोग परेशान रहते हैं। किसी को भी एक दूसरे की मदद करने के लिए समय नहीं है। ऐसे में उन्होंने आई एम जोडियन नामक संस्था बनाई है। इस संस्था का मकसद है कि लोगों की मदद करना है। इसके लिए उन्होंने 100 कैब चालकों की टीम बनाई। यह टीम पूरे ट्राइसिटी में सवारियों को उनकी मंजिल तक तक पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं से छेड़खानी, सड़क हादसा, रांग साइड से वाहन चलाना, क्राइम स्पॉट की सूचना पुलिस के देना समेत अन्य सभी तरीके से मदद करेगी। आने वाले समय में कैब चालकों को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ जोड़ा जाएगा ताकि समय से लोगों को मदद मिल सके।
बॉडी कैमरा से निगरानी
इन सभी कैब चालकों को बॉडी कैमरा भी दिया गया है। कहीं भी कोई अपराध होने या सड़क हादसा होने पर सबूत के तौर पर इसकी रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। इसे बाद में पुलिस को सौंपा जाएगा। इसके अलावा यातायात डीएसपी एसपीएस सोंधी और इंस्पेक्टर गुरजीत कौर ने इन सभी कैब चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में पाठ पढ़ाया। साथ ही लोगों की मदद करने के बारे में गुर भी सिखाए।
विज्ञापन
मदद करने का मिला मौका
सेक्टर- 52 निवासी राकेश चंद ने बताया कि वे काफी सालों से कैब चला रहे हैं। आए दिन सड़कों पर सड़क हादसे और लोगों से अपराध होते देखते थे। लेकिन अब आई एम जोडियन नामक संस्था जुड़ने के बाद उन्हें लोगों की भलाई करने का मौका मिला है। कहीं भी कुछ गलत होने पर तुरंत आगे आकर मदद की जाएगी।
लोगों की मदद करना ही प्राथमिकता
सेक्टर- 40 के रहने वाले सरविंदर ने बताया कि शहर में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, लेकिन उनकी मदद के लिए लोग सामने आने से कतराते हैं, ऐसे में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ उनकी मदद करना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी जाएगी।
जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिला
मोहाली के बड़माजरा निवासी कुलदीप कहते हैं कि सड़कों पर अक्सर वह अपराधों को देखते रहते थे, लेकिन अपराधियों के डर से कभी भी हिम्मत नहीं दिखा पाता था। अब बॉडी कैमरा और पुलिस का साथ मिलने से उन्हें हिम्मत आई है। अब उन्हें लोगों की मदद करने का एक अच्छा अवसर मिला है।
क्या कहते हैं अधिकारी
आई एम जोडियन संस्था की तरफ से अच्छी पहल की गई है। इससे यातायात पुलिस को काफी मदद मिलेगी। साथ ही इन कैब चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में भी बताया गया है।
-एसपीएस सोंधी, डीएसपी यातायात पुलिस