फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hydraulic ladder fire office Swift Laboratory reaching ladder building Manimajra Fire Brigade

इंड स्विफ्ट लैबोरेटरी के ऑफिस में लगी आग, मनीमाजरा फायर ब्रिगेड की लैडर इमारत तक न पहुंचने के कारण मंगवाई गई हाइड्रोलिक लैडर

Tue, 04 Aug 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hydraulic ladder fire office Swift Laboratory reaching ladder building Manimajra Fire Brigade
मनीमाजरा। राखी के दिन सुबह मनीमाजरा के एनएसी के शोरूम नंबर 850 में इंड स्विफ्ट लैबोरेटरी के ऑफिस में अचानक आग लग गई। वहीं आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम और मनीमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने लगभग ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि राखी की छुट्टी के कारण ऑफिस में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनएसी के शोरूम नंबर 850 की दूसरी मंजिल में इंड स्विफ्ट लैबोरेटरी का ऑफिस है। इसमें कंपनी का रिकार्ड रखा गया था। सोमवार सुबह 11.06 पर दमकल विभाग को वहां आग लगने की सूचना मिली। सूचना पाते ही दमकल विभाग मनीमाजरा के दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे लेकिन शोरूम के चारों ओर बंद होने के कारण दमकल विभाग को ऊपर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। मनीमाजरा के फायर ऑफिसर जगतार सिंह, गुरमीत सिंह, गुलशन कुमार और फायर हवलदार त्रिलोक राज की अगुवाई में आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल विभाग ने फायर टेंडर की सीढ़ी के सहारे दूसरी मंजिल तक जाने की कोशिश की, परंतु सीढ़ी दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई। फिर सेक्टर-17 दमकल विभाग से एचपीटीटीएल (हाइड्रोलिक लैडर) को मंगवाया गया। फायरमैन मक्खन ने बताया कि उसके बाद शोरूम के शीशे तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एसआई जसपाल सिंह और एएसआई कुलदीप सिंह ने कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट अरविंद महाजन के88 बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल में रखा सारा ही सामान जलकर राख हो गया। बाकी अभी कंपनी के अधिकारी नुकसान का अनुमान लगाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed