फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Gave Triple Talaq To Wife In Ambala Of Haryana

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को बोला तीन तलाक, दूसरी महिला से किया निकाह

Fri, 23 Aug 2019 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला शहर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला शहर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Husband Gave Triple Talaq To Wife In Ambala Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

अंबाला शहर में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक युवक ने पत्नी को तीन तलाक कहकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पर पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरा निकाह करने और दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के सढ़ोरा, कस्बा बिलासपुर निवासी पीड़ित सैय्यदा ने बताया कि 10 साल पहले गांव काकड़ू निवासी नवील अहमद के साथ उसका निकाह हुआ था। 
विज्ञापन


उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोप हैं कि वर्ष 2015 से नवील ने एक युवती से अवैध संबंध बना लिए। 22 मई 2019 को वह उसे मुरादाबाद से भगाकर अंबाला लाया था। यहां की गीता कालोनी के घर में रखा। इसी कारण आरोपी ने 26 जून को पत्नी सैय्यदा व बेटियों को मायके छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे पूरे मामले में शक हुआ तो उसने अपने स्तर पर जांच करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहना गांव से निकाला, गुप्तांग में सरिया डालने समेत लगे ये आरोप

इस पर पता चला कि उसके दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। नवील ने ही उस महिला का पहले पति से लालड़ू थाने में तलाक कराया था। जब इस बारे में उसने नवील से बात करने की कोशिश की तो 9 अगस्त को उसने सैय्यदा को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद उसने दूसरी महिला से निकाह कर लिया।


पीड़िता ने स्वयं व उसकी बेटियों को जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। महिला थाने में मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑफ मैरिज एक्ट 2019, सेक्शन-4 के तहत एफआईआर की गई है। बता दें कि अंबाला में तीन तलाक का यह पहला मामला है। 

पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरा निकाह करने और दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुनीता ढाका, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed