फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband attempted suicide after wife death at Moga of Punjab

पत्नी की मौत से आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम, निगला जहर, अस्पताल में भर्ती

Sat, 08 Feb 2020 12:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Feb 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Husband attempted suicide after wife death at Moga of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

गांव डरोली भाई में गर्भवती महिला की बुधवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में मौत होने के दो दिन बाद शुक्रवार को पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मोगा के सिविल अस्पताल से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


थाना सदर के एएसआई अंग्रेज सिंह के अनुसार हरजिंदर सिंह निवासी डरोली भाई ने शुक्रवार की सुबह खेतों में जाकर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। उसे मोगा के सिविल अस्पताल से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस टीम फरीदकोट में हरजिंदर सिंह के बयान दर्ज करने के लिए रवाना हो चुकी है। 
विज्ञापन


बुधवार को उसकी गर्भवती पत्नी छिंदरपाल कौर निवासी मोगा के सिविल अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए आई थी। महिला डॉक्टर ने छिंदरपाल कौर को संक्रमण की शिकायत बताते हुए मेडिसन के डॉक्टर को चेक करवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिसन डॉक्टर ने उसे कुछ दवाएं सरकारी अस्पताल तो कुछ बाहर से लिखकर दी थी। छिंदरपाल कौर की सास परमजीत कौर के अनुसार बुधवार की शाम को जब छिंदरपाल कौर ने घर पर दवाई खाई तो उसकी हालत बिगड़ गई। छाती में दर्द होने समेत उसकी उल्टियां आने लगी। 

छिंदरपाल कौर को सिविल अस्पताल मोगा लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही व गलत दवाई देने के कारण छिंदरपाल कौर की मौत हुई है। डीएसपी सिटी ने भरोसा दिया था कि तीन डॉक्टरों का पैनल बनाकर छिंदरपाल कौर के शव का पोस्टमार्टम करवाया।


बिसरा रिपोर्ट से सच सामने आ जाएगा और उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। अभी छिंदरपाल कौर के शव का अंतिम संस्कार करना ही था कि शुक्रवार की सुबह उसके पति हरजिंदर सिंह ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी का प्रयास किया। छिंदरपाल की कोख में दो जुड़वा बच पल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed