{"_id":"6791585d4ce9aeab080ebe68","slug":"husband-arrested-for-instigating-wife-to-commit-suicide-chandigarh-news-c-16-pkl1043-615058-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मलोया कॉलोनी में पति से झगड़े के बाद रविवार रात को एक महिला ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। परिजनों ने शव का सेक्टर-25 में अंतिम संस्कार किया।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि मृतक मोनी की शादी करीब 15 साल पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी विलासी से हुई थी। पिछले 10 सालों से माेनी आरोपी विलासी के साथ मलोया गिल फार्म हाउस में रह रही थी। मोनी का सात साल का बेटा और 13 साल बेटी है। संतोष ने बताया कि उसकी नाती भी गांव मलोया में मोनी और उनके दामाद के पास रहती है। आरोपी शुरू से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट करता आ रहा है। संतोष ने बताया कि आरोपी ने 19 जनवरी की रात को मोनी ने उनके छोटे दामाद अंकित को फोन कर कहा था विलासी शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर रहा है। 20 जनवरी को पता चला कि मोनी ने रात को झगड़े के बाद मारपीट से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है।