फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband and wife not able to give proof of to be parents, three girl child sent to orphanage

कमाल है! मां-बाप होने का सबूत नहीं दे सके, 3 अबोध बच्चियां अनाथालय गईं

Thu, 23 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 23 Feb 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
husband and wife not able to give proof of to be parents, three girl child sent to orphanage
तीन बच्चियों की अनोखी कहानी
कमाल हो गई, मां-बाप होने का सबूत नहीं दो सके। आंखों के सामने उनकी तीन अबोध बच्चियों को अनाथालय भेज दिया गया। मामला हरियाणा के पानीपत का है। जीटी रोड स्थित रोड धर्मशाला के पास सोमवार देर रात रोती मिली तीन बच्चियों को ढूंढते हुए उनके माता-पिता सीडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंचे। वहां मां-बाप रोते-गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन खुद के बच्चियों के माता-पिता होने का सबूत नहीं दे सके।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने उनके कलेजे के टुकड़ों को उन्हें सौंपने से साफ इनकार कर दिया। परिजन किसी भी बच्ची का आधार कार्ड या दूसरे डॉक्यूमेंट पेश नहीं कर पाए। सीडब्ल्यूसी अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से तीनों बच्चियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद सभी को मां-बाप की आंखों के सामने ही जाटल रोड स्थित शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय भेज दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने परिजनों को बच्चियों से संबंधित डॉक्यूमेंट पेश कर बच्चियों को अपने साथ ले जाने की बात कही है। दूसरी और सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची लावारिस हालत में मिली। जीआरपी ने बच्ची को बाल अनाथालय भिजवाया। जीटी रोड स्थित रोड़ धर्मशाला के पास सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे तीन बच्चियां रोती मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिशनस्वरूप कॉलोनी निवासी अमित यमुना एन्क्लेव में रहने वाले अपने दोस्त से मिलकर लौट रहे थे। उन्होंने तीनों बच्चियों को रोते देखा तो इसकी सूचना सेक्टर छह पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने बच्चियों के परिजनों को तलाश किया, लेकिन वे नहीं मिले। पूछताछ में बच्चियों ने अपना नाम रेखा, गुड्डो और अंशुल बताया। मंगलवार सुबह तीनों बच्चियों को सीडब्ल्यूसी कार्यालय ले जाया गया।

बच्चियों को ढूंढते हुए मां-बाप पहुंचे सीडब्ल्यूसी

husband and wife not able to give proof of to be parents, three girl child sent to orphanage
तीन बच्चियों की अनोखी कहानी
जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुमन सूद ने बच्चियों से पूछताछ की। इसी दौरान बच्चियों को ढूंढते हुए निंबरी निवासी मां फूलवती और पिता राजेश भी सीडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने तीनों बच्चियों को अपना बताया। अधिकारियों ने मां-बाप से बच्चियों के डाक्यूमेंट मांगे, लेकिन वे कोई डाक्यूमेंट पेश नहीं कर पाए।

रात भर तलाशते रहे बच्चियों को
बच्चियों को अपना बताने वाले राजेश और फूलवती ने बताया कि वे लोग गांव निंबरी में रहते हैं। मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं। सोमवार को वे दोनों मजदूरी पर गए थे। काम खत्म करने के बाद जब देखा तो बच्चे नहीं मिले। वे रातभर अपनी बच्चियों को ढूंढते रहे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा।  

बच्चियों से पूछने की बात से किया इनकार
दंपति ने अधिकारियों से कहा कि यदि उन्हें उनकी बात पर यकीन नहीं है तो वे बच्चियों से पूछ लें। लेकिन, अधिकारियों ने बच्चियों से कुछ भी पूछने से इनकार कर दिया। सीडब्ल्यूसी अधिकारी का कहना है कि यदि बच्चे आपके हैं तो इन्हें स्कूल क्यों नहीं भेजा। इनकी दशा इतनी खराब क्यों हैं। इस पर दंपति ने गरीबी का दुखड़ा रोया। इसके बाद भी अधिकारी डॉक्यूमेंट पेश करने की बात कहते रहे।

 

बेर देने के बहाने रिक्शा वाला छोड़ गया

husband and wife not able to give proof of to be parents, three girl child sent to orphanage
Haryana Police
तीनों बच्चियों में से बड़ी रेखा ने बताया कि वे लोग एक प्लॉट में रहते हैं। शाम को तीनों बहनें खेल रही थीं। एक रिक्शा वाला आया और उन्हें बेर दिए। उसने और बेर देने की बात कहते हुए तीनों को रिक्शा में बैठाया और यहां लाकर छोड़ दिया।

सीडब्ल्यूसी अधिकारी के निर्देश पर तीनों बच्चियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर जाटल रोड शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय भेज दिया है। दंपति उनके पास भी आया था, लेकिन उनके पास कोई डाक्यूमेंट नहीं थे। उन्हें डाक्यूमेंट पेश करने की बात कही है।
- गायत्री देवी, जांच अधिकारी, थाना शहर पानीपत।

जीटी रोड पर सोमवार देर रात रोड़ धर्मशाला के पास तीन बच्चियां रोती हुई मिली थी। पुलिस ने परिजनों को तलाश किया, लेकिन परिजन नहीं मिले। सुबह एक दंपति आया और तीनों बच्चियों को अपनी बेटियां बताया। दंपति से बच्चियों के माता-पिता होने के डाक्यूमेंट मांगे गए थे, लेकिन वे कोई भी डाक्यूमेंट नहीं पेश कर सके। जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चियों का मेडिकल करवाकर उन्हें जाटल रोड शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय में भेज दिया गया। डाक्यूमेंट पेश करने के बाद बच्चियों को इनके हवाले कर दिया जाएगा।  
- सुमन सुद, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed