फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband and wife commited Suicide in Ludhiana of Punjab

झगड़े के बाद पत्नी ने लगा ली आग, पुलिस ले गई शव...घबराए पति ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 03 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 03 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
husband and wife commited Suicide in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना के न्यू मोती नगर इलाके में नववर्ष की पहली रात को दंपति में पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा हुआ होगा। पहले पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली और उसके बाद जब पुलिस महिला का शव ले गई तो पीछे से कमरे में आकर मृतक के पति ने भी आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन


दोनों मृतकों की पहचान मनोज कुमार और उसकी पत्नी मधु बाला के रूप में हुई है। जांच के बाद दोनों के शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी एएसआई बिक्कर सिंह ने बताया कि दोनों मूलरूप से बिहार के जिला गोपालगंज के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

husband and wife commited Suicide in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

दोनों करीब बीस दिन पहले ही लुधियाना आए थे। मनोज कुमार एक निजी फैक्ट्री में काम कर रहा था। बिक्कर सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों में पहले भी झगड़ा हुआ था। नववर्ष की रात को भी दोनों झगड़े थे। आस-पास कमरों में तो कोई रहता नहीं था इस कारण पहली मंजिल खाली पड़ा था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो मनोज बाहर चला गया। 

पीछे से मधुबाला ने कमरा बंद कर खुद को आग लगा ली। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने तक मधुबाला की मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच कर शव को लेकर वहां से चली गई। जब बुधवार की सुबह पुलिस टीम जांच के लिए दोबारा मधुबाला के कमरे में पहुंची तो अंदर मनोज का शव चुन्नी के सहारे लटक रहा था।

 पुलिस का मानना है कि झगड़ने के बाद मनोज वहां से चला गया। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है और शव को पुलिस अपने साथ अस्पताल ले गई है, इससे घबरा कर उसने भी देर रात आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई बिक्कर सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed