फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband, accused, poisonous, Married, woman's, marriage, victim, first wife, Pathankot

पति पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

Tue, 04 Nov 2014 11:06 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Tue, 04 Nov 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
Husband, accused, poisonous, Married, woman's, marriage, victim, first wife, Pathankot
पति पर पत्नी को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के मायके वालों का आरोप है कि दूसरा विवाह रखने के बाद पति-पत्नी के संबंधों में खटास उत्पन्न हुई। इस बीच पहली पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए ही आरोपी ने उसे धोखे से जहरीला पदार्थ पिला दिया। यह भी आरोप है कि पति ने जिस महिला से दूसरी शादी की है, उसे वह चार साल तक अपनी बहन बताता रहा। वाकया शहर के मोहल्ला रामपुरा का है।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह मोहल्ला रामपुरा की एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति उस पर तलाक के लिए लगातार दबाव बना रहा था। न मानने पर उसने धोखे से जहरीला पदार्थ पिला दिया। जहां पीड़ित महिला की पहचान सुमन पत्नी राम निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन



सुमन की भाभी बबली निवासी कपूरथला ने बताया कि राम का पिछले काफी समय से प्रिंयका नामक एक लड़की से संबंध था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को सुमन का फोन आया, और सुमन ने उन्हें बताया कि राम ने प्रिंयका से विवाह कर लिया है। अब वह मुझसे तलाक मांग रहा है। इसके लिए वह मुझे एक पेपर पर साइन करने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बबली ने बताया कि जब वह सुबह उनके घर पंहुची, तो देखा कि सुमन बेसुध जमीन पर पड़ी थी। उन्होंने तुरंत सुमन को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके अलावा थाना डिवीजन नम्बर 2 में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं थाना डिवीजन नंबर 2 के एएसआई सतवीर सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़िता अभी बयान देने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed