फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hunger strike will continue till demands are met: Naseeb Jakhar

मांगे पूरी होने तक जारी रहेंगी भूख हड़तालः नसीब जाखड़

Sat, 04 Jan 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike will continue till demands are met: Naseeb Jakhar
चंड़ीगढ़। चंडीगढ़ इंटक और चंडीगढ़ सब ऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के आहवान पर समस्त संगठनों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रही। चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने शुक्रवार को सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में सैनिटरी वर्कर्स यूनियन के भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर उठाया और जीएमसीएच-32 की सिक्योरिटी गार्ड यूनियन को मालाएं पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया।
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि चंडीगढ़ शासन और प्रशासन मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याओं के लिए गंभीर नहीं है। जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाती तब तक अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। 8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में इंटक और उससे जुड़े सभी संगठन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर चंडीगढ़ सब ऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के चेयरमैन राकेश कुमार, प्रधान चरणजीत सिंह ढींढसा, महासचिव रंजीत मिश्रा, इंटक के सेक्रेटरी अश्वनी कुमार, किशोरी लाल, हॉर्टिकल्चर से राजा राम, कुलदीप सिंह और अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed