फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hungama in hotel, Ruckus In Hotel

होटल में युवती ने मचाया हुड़दंग, लोगों ने पुलिस को सौंपा

Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरनी Updated Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hungama in hotel, Ruckus In Hotel
होटल में युवती ने मचाया हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला
मोरनी ब्लॉक की थापली पंचायत में नडावाला गांव के पास बने एक होटल में सोमवार सुबह युवती ने हुड़दंग मचा दिया। आसपास के लोगों ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। मोरनी चौकी प्रभारी जिले सिंह ने महिला पुलिस को बुलाकर युवती को उनके हवाले कर दिया। महिला पुलिस युवती को थाने ले जाकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह यहां घूमने आई थी। 
विज्ञापन


थापली पंचायत के सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि नडावालां गांव में एक होटल से सुबह में एक युवती के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई। इसके बाद आसपास खेतों में काम कर रही महिलाएं और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने होटल के पास जाकर देखा तो वहां पर लड़की आपत्तिजनक हालत में थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मोरनी चौकी प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचकर चौकी प्रभारी ने महिला थाने को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- कुछ होटलों में फैलाई जा रही अश्लीलता

Hungama in hotel, Ruckus In Hotel
होटल में युवती ने मचाया हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि जब पुलिस होटल में पहुंची तो होटल संचालक ने युवती को छुपा दिया। लेकिन जब महिला पुलिस वहां पहुंची तो वह युवती को निकालकर अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले गई। थापली पंचायत के ग्रामीणों ने होटल संचालक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और होटल का बिजली, पानी के कनेक्शन काट दिए। गुस्साए लोगों ने सड़क से होटल तक जाने वाले रास्ते पर भी गड्ढा खोदकर उसे बंद कर दिया। 

ग्रामीणों का आरोप
थापली पंचायत संगठन के अध्यक्ष सुनील शर्मा व ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर कुछ होटल मालिकों द्वारा असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। वहीं सुनील कुमार का कहना है कि दो कमरों में जहां न तो बैठने की जगह है और न ही खाने की व्यवस्था है, वह भी होटल लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर होटल संचालकों से बात करेंगे और गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed