{"_id":"580269e04f1c1b6752292618","slug":"hundreds-of-lawyers-blocked-the-road-forcing-people-stopped-complaint-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों वकीलों ने जाम की सड़क, जबरदस्ती लोगों को रोका, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों वकीलों ने जाम की सड़क, जबरदस्ती लोगों को रोका, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों वकीलों ने जाम की सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले हाईकोर्ट के एडवोकेट द्वारा जिला कोर्ट में एक वकील केसाथ मारपीट करने के विरोध में वकीलों के धरना प्रदर्शन के बाद आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाद में दूसरे पक्ष के वकील एनके कपिल के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया। में केस दर्ज किया गया है।
इससे पहले शनिवार दोपहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सैकड़ों वकीलों ने कोर्ट के बाहर सड़क पर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। वकीलों का आरोप था कि एडवोकेट कंवलवीर सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कंवलवीर सिंह कंग ने जिला अदालत के वकील एनके कपिल के साथ मारपीट की थी। मारपीट की घटना सीसीटीवी में ही कैद है। कपिल ने बताया कि कंवलवीर सिंह का उनकी पत्नी के साथ मैट्रीमोनियल विवाद चल रहा है। कपिल उनकी पत्नी की तरफ से केस लड़ रहा है।
कपिल का आरोप है कि वीरवार को कंवलवीर सिंह ने कोर्ट परिसर में उसको रोक कर धमकाया कि वह उनकी पत्नी की तरफ से केस न लड़े । जब उसने मना कर दिया तो कंवलवीर ने पहले उससे गाली गलौच की और उनकी पिटाई कर डाली। आरोपी वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जिला कोर्ट के वकीलों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जब सेक्टर 36 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की जानकारी दी तभी वकीलों ने जाम खोला।