फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Human Trafficking,Exclusive Report on Girls Trafficking and sex racket in Haryana

नौकरी के नाम से देह व्यापार के दलदल में कैसे फंसती हैं लड़कियां, Exclusive रिपोर्ट

Fri, 30 Mar 2018 01:53 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 30 Mar 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Human Trafficking,Exclusive Report on Girls Trafficking and sex racket in Haryana
देह व्यापार
नौकरी के नाम से लड़कियां देह व्यापार के दलदल में कैसे फंस जाती हैं, इस मुद्दे पर एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट सामने आई है। लड़कियों की तस्करी हरियाणा के लिए नई बात नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। असम से सबसे ज्यादा लड़कियां पारो बनाने के लिए लाई जाती हैं। इसके अलावा गरीबी का फायदा उठाकर गिरोह से जुड़़े लोग परिवार वालों को मोटी रकम का लालच देकर विभिन्न राज्यों से दिल्ली लाते हैं। वहां से उनको अलग क्षेत्र पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश के पुलिस प्रमुख बीबी संधू का कहना है कि हरियाणा में लिंगानुपात की असमानता के कारण यह तस्करी की जा रही है। हरियाणा में आने वाली लड़कियों में सबसे ज्यादा असम की हैं। लिंगानुपात ठीक न होने के कारण लोग अपना वंश चलाने के लिए उन्हें खरीदते हैं। शक्तिवाहिनी के कार्यकर्ता निशिकांत कहते हैं दिल्ली एनसीआर में बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम व झारखंड से लड़कियां आ रही हैं।
विज्ञापन


तस्करों की ओर से इन्हें नौकरी के नाम पर लाया जाता है। जहां से वह अलग-अलग ठिकानों पर भेजी जाती हैं। हरियाणा के भिवानी, जींद, झज्जर, रोहतक, अंबाला, करनाल, कैथल आदि स्थानों पर इन्हें गांव में पारो के नाम पर बुलाया जाता है। गांव के सरपंच को पता होता है कि उनके गांव में कितने पारो हैं। उल्लेखनीय है कि असम से लड़कियों की तस्करी का मामला संसद में गूज चुका है। प्रदेश सरकार को इस पर कोई रणनीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सजा का प्रावधान...

Human Trafficking,Exclusive Report on Girls Trafficking and sex racket in Haryana
sex racket busted
धारा 370 में पहली बार गिरफ्तार होने पर 7 साल की सजा है। जबकि दोबारा पकड़े जाने पर उसे आजीवन सजा हो सकती है।
- कोठी में काम करने के नाम पर दिल्ली तक लाई जाती है।
- 50 हजार से एक लाख में बेची जाती हैं।
- कुछ तो देह व्यापार गिरोह से जुड़़े लोगों के हाथ बेच दी जाती हैं।
- पानीपत में तीसरी बार पकड़ी गईं प्रवासी लड़कियां

हरियाणा में लिंगानुपात की असमानता के कारण यह तस्करी की जा रही है। विवाह करने के साथ ही गलत धंधे में उन्हें उतारा जा रहा हे। अंबाला में हाल ही में एक रैकेट का खुलासा हुआ था। क्राइम सेल के भीतर एक प्रकोष्ठ मानव तस्करी से जुड़े मामलों की जांच करता है। पुलिस को जहां भी सूचना मिलती है। वह कार्रवाई कर रही है।
- बीएस संधू, पुलिस महानिदेशक, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed