{"_id":"67ddcbea328ca36df40957cc","slug":"huge-crowd-gathered-at-punjabi-singer-arjan-dhillons-star-night-in-pu-live-show-cancelled-chandigarh-news-c-16-pkl1091-663323-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों की स्टार नाइट में उमड़ी भीड़, लाइव शो रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों की स्टार नाइट में उमड़ी भीड़, लाइव शो रद्द
Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में झंकार कार्यक्रम के तहत वीरवार को गायक अर्जन ढिल्लों की स्टार नाइट होनी थी। इस दाैरान इतने लोग पहुंच गए कि कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। शाम 2 बजे से छात्र-छात्राएं और संगीत प्रेमी कैंपस पहुंचना शुरू हो गए थे। अंतिम समय में लाइव शो रद्द होने से हजारों प्रशंसकों में निराशा देखने को मिली। पीयू प्रशासन ने कार्यक्रम के अचानक रद्द होने का कारण भी स्पष्ट नहीं किया। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि भीड़ बेकाबू होने के कारण ही यह फैसला लिया गया है।
4 बजे ही स्टूडेंट्स सेंटर पर जमा हो गई थी भीड़
पीयू प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के चलते 5 से 9 बजे तक गेट नंबर-1 और 3 को बंद रखने के निर्देश जारी किए थे। लोग दोपहर 2 बजे से ही कैंपस में आने शुरू हो गए। 4 बजे तक स्टूडेंट्स सेंटर पर हजारों की भीड़ उमड़ चुकी थी। हर पार्किंग में वाहनों की भरमार थी, शाम तक भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। वापसी के समय लोग जाम में फंसे रहे। जैसे-तैसे पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सही किया।
दो साल पहले भी भीड़ अनियंत्रित होने से अर्जन ढिल्लों ने बीच में छोड़ी थी परफार्मेंस
2023 में भी पीयू में स्टार नाइट के लिए पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों को बुलाया गया था। लाइव शो के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई थी और युवा स्टेज पर चढ़ने लगे थे। अनियंत्रित भीड़ ने मंच के पास लगे बैरिकेड्स तोड़ दिए थे। यह देख अर्जन ढिल्लों को गुस्सा आ गया था और वह बीच में कार्यक्रम शो छोड़कर चले गए। बाद में आयोजकों ने माफी मांगी थी।