{"_id":"5ee070369b93393f3c3b2b28","slug":"hsvp-alloters-enhancement-may-be-half","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में एचएसवीपी अलॉटियों की एनहांसमेंट आधी करने की तैयारी, 30 जून तक मांगी गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में एचएसवीपी अलॉटियों की एनहांसमेंट आधी करने की तैयारी, 30 जून तक मांगी गणना
Wed, 10 Jun 2020 11:01 AM IST
खुशबू गोयल
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अलॉटियों की एनहांसमेंट आधी करने की चल रही है। सरकार ने सभी जिलों से इस विषय में दोबारा से गणना मांगी है। कोरोना के चक्कर में यह गणना पूरी नहीं हो पाई थी, जिसके बाद 30 जून की डेडलाइन दी गई है। गणना के हिसाब से एक फिक्स फॉर्मूला तैयार किया जाएगा।
इस फॉर्मूले के हिसाब से तकरीबन आधी एनहांसमेंट ही अलॉटियों के हिस्से में रह जाएगी। सरकार ने इस मामले में तीन रिटायर जजों की कमेटी बनाई थी। कमेटी ने यह बताया है कि अब तक जो एनहांसमेंट लग रही थी वह एनहांसमेंट लगाने का फॉर्मूला ही गलत था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार जो गणना की जा रही है। उसमें काफी हद तक इस बात की राहत दी जा रही है कि सेक्टर के अंदर बनी सार्वजनिक इमारतों और पार्कों की एनहांसमेंट से सेक्टरवासियों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
इस बात की सिफारिश की जा रही है कि यदि सेक्टर में कोई स्कूल, पार्क, केवी स्टेशन आदि है तो उसकी एनहांसमेंट सेक्टरवासियों पर न लादी जाए। अभी तक क्या होता था कि किसानों को दिए जाने वाले अवार्ड की बढ़ी हुई रकम सरकार अलॉटियों पर लाद देती थी और अलॉटियों की कमर एनहांसमेंट भरते हुए टूट जाती थी।

Trending Videos
60 सेक्टरों की दूसरी गणना पूरी हो चुकी
सरकार एनहांसमेंट पर दो स्कीम लाई। पहली 40 प्रतिशत छूट की दूसरी 37.50 प्रतिशत छूट की। लोगों ने छूट की छोड़ कर बाकी राशि जमा करवा दी। जबकि 60 हजार लोगों ने पैसा जमा नहीं करवाया है। 100 से अधिक सेक्टर हैं। जिसमें एनहांसमेंट की दूसरी गणना हो रही है। 60 सेक्टरों की दूसरी गणना पूरी हो चुकी है। उनकी फाइल मुख्यालय में आ चुकी है। 40 से 45 सेक्टरों की गणना बची है। कोरोना के कारण मामला अटक गया था।
सभी जगह से गणना मंगवाई गई है। हम फार्मूला तैयार कर रहे हैं। नए फार्मूले के तहत आधी तक राहत मिलने की उम्मीद है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री की तरफ से ही लिया जाएगा।
- पंकज यादव, मुख्य प्रशासक, एचएसवीपी
सभी जगह से गणना मंगवाई गई है। हम फार्मूला तैयार कर रहे हैं। नए फार्मूले के तहत आधी तक राहत मिलने की उम्मीद है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री की तरफ से ही लिया जाएगा।
- पंकज यादव, मुख्य प्रशासक, एचएसवीपी