फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   how to defeat diabeties? learn from diabeties patient girl

जज्बा: जानलेवा बीमारी से जीती, अब दूसरों को जिताएगी

Tue, 24 Mar 2015 11:50 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Mar 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
how to defeat diabeties? learn from diabeties patient girl

बीमारी से जूझने का जज्बा हर किसी में नहीं होता। खासकर टाइप वन डायबिटीज जैसी बीमारी में। यह गंभीर इसलिए है, क्योंकि इसका फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है। जीने के लिए हर दिन कम से कम तीन से चार बार पेट में सुई जैसी सीरिंज को चुभाकर इंसुलिन लेनी पड़ती है।

विज्ञापन


एक बच्चे के लिए यह सब बहुत कठिन है, लेकिन आकृति कोहली ने इन सभी बाधाओं को पार कर साहस और संघर्ष की एक मिसाल पेश की है। बीमारी से जूझते-जूझते वह अब डायबिटीज एजुकेटर बन र्गई है। जीएमसीएच-32 में वह अब अपने जैसे बच्चों को इंसुलिन लेने के तरीके, डिप्रेशन से दूर रहने और डाइट के बारे में बताती है।
विज्ञापन


ओपीडी में आने वाले छोटे बच्चे आकृति की बातों को अच्छी तरह से समझते हैं। इससे फायदा यह हो रहा है कि बच्चे खेल-खेल में इंसुलिन लेना सीख रहे हैं। आकृति का कहना है जीएमसीएच-32 की डॉ. चंद्रिका, डॉ. यशदीप और पीजीआई के डॉ. संजय, राशि गोयल, लेखा मेहंदी और अनिल ने हर बार मनोबल बढ़ाया। इससे जीने की राह मिली और हौसला बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर बीमारी, फिर भी पढ़ाई में बेहतर

how to defeat diabeties? learn from diabeties patient girl

आकृति ने बताया कि जब वह क्लास वन में पढ़ती थी, तभी वह इस गंभीर बीमारी का शिकार हो गई। पहले तो पैरेंट्स ने समझा कि मीठा खिलाने से आकृति ठीक हो जाएगी, लेकिन उसकी तबियत लगातार खराब होती गई। बाद में जीएमसीएच में चेकअप कराने पर पता चला कि वह टाइप वन डायबिटीज से पीड़ित है।

पैरेंट्स को बताया गया कि उसे उम्र भर इंसुलिन लेनी पड़ेगी। इसके बाद पिता वीरेंद्र कोहली और मां सीमा कोहली के हौसले ने इस बीमारी से लड़ने का जज्बा दिया। गंभीर बीमारी से लड़ने के बावजूद पढ़ाई में अव्वल रही। दसवीं में 60 प्रतिशत अंक, बारहवीं में 78 प्रतिशत और ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत अंक मिले।

डिप्रेशन में चले जाते हैं बच्चे

how to defeat diabeties? learn from diabeties patient girl

पीजीआई और जीएमसीएच-32 के इंडोक्रिनोलॉजी डिपार्टमेंट के विशेषज्ञों का कहना है कि टाइप वन डायबिटीज होने के बाद बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। रोजाना उन्हें पेट के माध्यम से इंसुलिन लेनी पड़ती है और चॉकलेट, मिठाइयां, फास्ट फूड जैसी सभी पसंदीदा चीजों से दूर रहना पड़ता है।

बचपन में ही जब इस तरह के एहतियात बरते जाते हैं तो उन्हें लगता है कि वे दूसरों से अलग हैं। उनमें अकेलापन आता है और वे डिप्रेशन में चले जाते हैं। ऐसे बच्चों को संभालना बहुत मुश्किल होता है।

ऐसे होती है टाइप वन डायबिटीज

how to defeat diabeties? learn from diabeties patient girl

डॉक्टरों के मुताबिक, टाइप वन डायबिटीज होने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टाइप वन डायबिटीज ऑटो इम्यून डिजीज है।

यह वायरस, प्रोटीन या मिल्क से भी हो सकती है। जब शरीर के अंदर इंसुलिन बनाने वाली सेल्स के खिलाफ एंटी बॉडीज बनने लगती हैं तो इससे शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाती है।

इंसुलिन की जरूरत पूरी करने के लिए मरीज को बाहर से इंसुलिन लेनी पड़ती है। पूरे देश में करीब पांच लाख बच्चे टाइप वन डायबिटीज से पीड़ित हैं।

पीजीआई में करीब एक हजार बच्चे रजिस्टर्ड हैं, जबकि जीएमसीएच-32 में 50 ऐसे बच्चे इलाज के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed