फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   housing scheme, housing board, chandigarh housing board, sector 51 scheme, chandigarh

चंडीगढ़ सेक्टर 51 की हाउसिंग स्कीम का ड्रा, जानिए कब निकलेगा?

Sun, 24 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
housing scheme, housing board, chandigarh housing board, sector 51 scheme, chandigarh
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
चंडीगढ़ में सेक्टर-51ए की सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत 114 फ्लैट्स के ड्रॉ की तैयारी पूरी हो गई है। सीएचबी के अनुसार 150 में से 45 फ्लैट रिजर्व कैटगरी के थे। जिनमें से 22 आवेदन ही आए थे। ऐसे में इनको फ्लैट मिलने तय हैं।
विज्ञापन


बाकी 23 रिजर्व कैटगरी के फ्लैट भी जनरल कैटेगरी में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ऐसे में अब 114 फ्लैट्स का ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसके लिए 179 आवेदक हैं। सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि सभी योग्य आवेदकों के नाम वेबसाइट और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन


एश्योर्ड कोटे के तहत हो चुका है ड्रॉ
एश्योर्ड कोटे के 50 फ्लैट्स के लिए 83 ने बिड दी थी। उनके ड्रॉ पिछले माह ही निकाल दिए गए हैं। पांच लोगों ने आवेदन वापस ले लिया था, जबकि जो 28 बिडकर्ता बच गए थे। उनके आवेदन भी ड्रॉ में शामिल कर दिए गए हैं। इसके तहत कुल 200 टू बीएचके फ्लैट्स का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार तीन साल में ये फ्लैट्स बना दिए जाएंगे। फ्लैट की कीमत 69 लाख रुपये रखी गई है। बोर्ड के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि जब किसी हाउसिंग स्कीम के लिए इतने कम ब्रोशर आएं हों। जबकि यह स्कीम आठ साल बाद शहर में लॉन्च हुई है। कुल फ्लैट्स की संख्या में पांच प्रतिशत कोटा आस्ट्रीज के लिए रिजर्व है।

1073 वर्ग फुट एरिया है फ्लैट का
इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कवर एरिया कुल 1073 वर्ग फुट होगा। इसमें पार्किंग और बालकनी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल हैं।


सभी कमरों के साथ टॉयलेट अटैच हैं। सभी के लिए पार्किंग के अलावा फ्लोर में लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी। यहां पर चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही स्टील पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed