{"_id":"590f71f64f1c1baa7c850a71","slug":"hottest-day-of-the-season-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सन’ डे ने छुड़ाए सभी के पसीने, बना सीजन का सबसे गर्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सन’ डे ने छुड़ाए सभी के पसीने, बना सीजन का सबसे गर्म दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
मौसम ने एक बार फिर बदलाव आया है। तीन दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अगले 36 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार व बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
आज रात से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार रात से पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों का मौसम बदलेगा। दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। सिर्फ एक दो इलाकों में ही बारिश होगी। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है।
शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। विभाग की ओर से बताया गया कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा।