{"_id":"5db9f7068ebc3e01711f90f6","slug":"hosing-board-demolished-four-house-illegal-buildings-in-indira-colony-chandigarh-news-pkl355326786","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड ने इंदिरा कालोनी में चार मकानों के अवैध निर्माण तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग बोर्ड ने इंदिरा कालोनी में चार मकानों के अवैध निर्माण तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बिना अनुमति के चल रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) का अभियान जारी है। सीएचबी की इंफोर्समेंट विंग ने बुधवार को इंदिरा कालोनी में चार मकानों से अवैध निर्माण को गिरा दिया। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा कालोनी में उन मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिन्हें अवैध निर्माण रोककर तुरंत इसे हटाने के निर्देश दिए गए थे।
अधिकारी ने बताया कि नोटिस के बावजूद लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया, जिसके कारण बोर्ड ने खुद बुधवार को अवैध निर्माण गिराना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां कई आवंटियों का चालान किया गया है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जहां कहीं भी बिना अनुमति नया निर्माणकार्य होता है, बोर्ड तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई करता है। पहले नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया जाता है। अगर तीन दिन के अंदर निर्माणकार्य रोककर अवैध निर्माण नहीं हटाया जाता तो बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की जाती है। बोर्ड की ओर से इस पर आया खर्च भी आवंटियों से ही वसूला जाता है।
लोगों ने किया विरोध, बोले- धरना देंगे
इंदिरा कालोनी में सीएचबी की कार्रवाई को लेकर लोगों में काफी रोष है। मकान नंबर-1990 के राहुल कुमार ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 में मकान बनाया था। अब सिर्फ पलस्तर का काम करवा रहे थे। मकान नंबर-1916 में रहने वाले पवन कुमार ने कहा कि उनके चार लड़के हैं। एक मकान में गुजारा मुश्किल है। बच्चों की शादी भी हो चुकी है। वह कुछ निर्माण नहीं कर रहे थे, बल्कि घर को ठीक कराने का काम करवा रहे थे। मकान नंबर-2018 में रहने वाले राजेंद्र कुमार ने बताया कि घर की सीढ़ियां और छज्जे का पलस्तर गिर रहा था, जिसको दोबारा ठीक कराया जा रहा था। सीएचबी लोगों के साथ जबरदस्ती कर रहा है। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जब लोगों ने पूछा तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह हाईकोर्ट के आदेशों की पालना कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि वह सीएचबी की इस कार्रवाई के खिलाफ जल्द ही प्रदर्शन करेंगे।