फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said Highest unemployment is BJP report card

सर्वाधिक बेरोजगारी, कर्ज, अपराध-नशा ही भाजपा का रिपोर्ट कार्ड : हुड्डा

Thu, 18 Jul 2024 06:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Hooda said Highest unemployment is BJP report card
-पूर्व सीएम ने अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयान पर किया पलटवार
विज्ञापन

कहा-कांग्रेस आज भी अपने दस साल के कार्यकाल के कार्यों पर वोट मांग रही, भाजपा के पास बताने के लिए कुछ नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है। हुड्डा का कहना है कि वोट लेकर एससी-ओबीसी को धोखा देना भाजपा की फितरत है। भाजपा को 10 साल का जवाब और हिसाब दोनों देना होगा। 10 साल से विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस अपने कामों के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि 10 साल से सत्ता में होते हुए भी भाजपा के पास गिनवाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। भाजपा के राज में आज हरियाणा बेरोजगारी, कर्ज, अपराध नशे के मामले में नंबर वन पर पहुंच चुका है। यही भाजपा का रिपोर्ट कार्ड है।
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 250 किलोमीटर रेलवे लाइन, 81 किलोमीटर मेट्रो लाइन, 4 पावर प्लांट, 1 न्यूक्लियर प्लांट, 6 आईएमटी, 6 मेडिकल कॉलेज, 1 मेडिकल यूनिवर्सिटी, एम्स, कैंसर इंस्टीट्यूट, केंद्रीय विद्यालय, 12 सरकारी यूनिवर्सिटी, 6 केंद्रीय विद्यालय, 1 सैनिक स्कूल, आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी समेत अनगिनत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थान व उद्योग हरियाणा में स्थापित हुए। जबकि भाजपा कार्यकाल में ना एक इंच मेट्रो आगे बढ़ी, ना नई रेलवे लाइन आई। ना कोई मेडिकल कॉलेज, ना कोई बड़ी यूनिवर्सिटी, ना कोई पावर प्लांट और ना ही कोई बड़ा उद्योग या निवेश हरियाणा में आया।
विज्ञापन

भाजपा को पिछड़ा वर्ग से माफी मांगनी चाहिए
पिछड़ा वर्ग को लेकर हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने ही पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म करने के लिए क्रीमीलेयर को 8 लाख से घटाकर 6 लाख रुपये किया था। इसके चलते पिछड़ा वर्ग के लाखों लोग आरक्षण से वंचित हो गए। इसके लिए भाजपा को पिछड़ा वर्ग से वोट नहीं माफी मांगनी चाहिए। बढ़ते अपराध पर हुड्डा ने कहा कि खुद गृह मंत्रालय ने माना है कि हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बना दिया है। रोज 3 से 4 लोगों की हत्याएं हो रही हैं और सरकार दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर का जिक्र करके अपनी नाकामी को छिपाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा का कोई औचित्य नहीं

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने अग्निवीर को लेकर कहा कि केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप-सी में 10 प्रतिशत और ग्रुप-डी में 20 प्रतिशत आरक्षण पहले से ही पूर्व सैनिकों के लिए तय है। ऐसे में सुरक्षा बलों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा का कोई औचित्य नहीं बनता। ये सिर्फ भाजपा द्वारा अनजान लोगों को बरगलाने की घोषणा मालूम पड़ती है। हुड्डा ने कहा कि अग्निवीर योजना को पूरी तरह खत्म करना चाहिए और भर्ती होने वाले 100 प्रतिशत युवाओं को सेना में सेवा करने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed