{"_id":"59c1675e4f1c1b88688b57d4","slug":"honeypreet-nominated-in-case-of-treason-and-provocation-of-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत देशद्रोह और हिंसा भड़काने के मामले में नामजद, चमकौर सिंह से 24 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीत देशद्रोह और हिंसा भड़काने के मामले में नामजद, चमकौर सिंह से 24 लाख रुपये बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस ने डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद से फरार चल रही डेरे की राजदार और बाबा की दत्तक पुत्री हनीप्रीत पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने हनीप्रीत को देशद्रोह और पंचकूला में हिंसा भड़काने के मामले में नामजद किया है। पहले से दर्ज एफआईआर में ही उसका नाम शामिल किया गया है। पुलिस ने उस पर कोई अलग से मामला दर्ज नहीं किया है।
डेरे के प्रवक्ता आदित्या इंसां और मुखपत्र के पत्रकार सुरेंद्र धीमान पर पहले से हिंसा भड़काने और देशद्रोह का मामला दर्ज है। पुलिस सुरेंद्र धीमान को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि आदित्य इंसां अभी फरार चल रहा है। हनीप्रीत के साथ ही आदित्य को पुलिस मोस्टवांटेड घोषित कर चुकी है।
28 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले और बाद में हनीप्रीत डेरामुखी के साथ ही थी। सजा पाने के बाद राम रहीम को जिस हेलीकॉप्टर में चंडीगढ़ से रोहतक की सुनारिया जेल में भेजा गया, उसमें भी वह मौजूद थी। उसके बाद से वह फरार चल रही है। अभी तक हनीप्रीत का नाम किसी एफआईआर में शामिल नहीं था। पंचकूला के पुलिस आयुक्त एएस चावला ने बताया कि सुरेंद्र इंसां व अन्य से पूछताछ के बाद हनीप्रीत को नामजद किया गया है। अलग से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

दंगा भड़काने के आरोपी चमकौर सिंह से 24 लाख रुपये बरामद
दंगा भड़काने के लिए रुपये देने के आरोपी चमकौर सिंह को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी से 24 लाख रुपये से अधिक बरामद हुए हैं।
बता दें कि 25 अगस्त को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद यहां फैली हिंसा और आगजनी में 35 मौतें हुईं, जबकि दर्जनों वाहनों और भवनों को नुकसान पहुंचाया गया। दंगा भड़काने के मामले में गिरफ्तार चमकौर सिंह पर आरोप है कि उसे डेरे की ओर से दंगा भड़काने के लिए करोड़ों रुपये दिए गए थे। आरोपी के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये बरामद हुए हैं।