फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consider these facts before cycle purchasing

साइकिल खरीदने से पहले होमवर्क जरूरी, किसी की देखा-देखी नहीं अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदें

Sun, 22 Nov 2020 01:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 22 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
सार
  • 100 किलोमीटर तक रोजाना साइक्लिंग करते हैं तो रोड बाइक खरीदें 
  • लंबी दूरी तक साइकिल चलाने के बावजूद नहीं होती है थकान 
  • 30 हजार रुपये से शुरू होकर लाखों में है इसकी कीमत 
loader
Consider these facts before cycle purchasing
एक साइकिल स्टोर से साइकिल खरीदती एक युवती। - फोटो : CHANDIGARH

विस्तार

अगर आप साइक्लिंग करना चाहते हैं और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए एक साइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। शोरूम में कई तरह की फैंसी साइकिल होती हैं, जिसकी चकाचौंध में लोग ऐसा खोते हैं कि अपनी जरूरतों को पीछे छोड़कर महंगी साइकिल खरीद लेते हैं। इससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। आमतौर पर बाजार में चार से पांच तरह की साइकिल होती हैं। कौन सी साइकिल खरीदनी है, ये उसके मकसद पर निर्भर है। सड़क पर चलानी है या पहाड़ों में। रेसिंग करनी है या नॉर्मल साइक्लिंग करनी है।


रोड बाइक
इसे रेसिंग साइकिल भी कहते हैं। यह बहुत ही हल्की होती है और इसके पहिए पतले होते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल वे लोग करते हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा साइक्लिंग करनी होती है। खासतौर पर जो प्रोफेशनल साइक्लिस्ट होते हैं। इस साइकिल से कुछ ही घंटे में 100 से 120 किमी की दूरी तय की जा सकती है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये से शुरू होकर लाखों में है। हालांकि इसका रखरखाव भी काफी महंगा है। रेसिंग वर्कआउट में यह साइकिल सबसे मुफीद मानी जाती है। ये बाइक बाहर से आती हैं। अधिकतर साइकिलें चीन व वियतनाम से आती हैं। हालांकि इस समय इसकी काफी लंबी वेटिंग चल रही है। यदि आज बुक करवाते हैं तो अगले साल अगस्त तक आपके पास पहुंच पाएगी। यदि आप शहर में रहते हैं और रोजाना 25 से 40 किलोमीटर तक साइक्लिंग करना चाहते हैं तो ये साइकिल आपके लिए नहीं है। लेकिन रोजाना 100 किलोमीटर तक चलाना चाहते हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं। इनकी बनावट ऐसी होती है कि लंबी दूरी तक साइकिल चलाने के बावजूद व्यक्ति में थकान नहीं होती।


मोटे टायर वाली साइकिल
आजकल यह साइकिल काफी ट्रेंड में है। मोटे टायर होने की वजह से इसे फैट टायर बाइक भी कहते हैं। आमतौर इसका इस्तेमाल रेतीली और बर्फीली जगहों पर किया जाता है। उन जगहों पर यह बहुत अच्छी चलती हैं। आम सड़क पर यह बाइक सक्सेसफुल नहीं होती। दरअसल इन बाइक को सड़क पर चलाने में काफी ताकत लगानी पड़ती है। छोटी दूरी के लिए ये साइकिलें चल जाती हैं। हालांकि किसी को वजन कम करना है तो वह इस साइकिल को खरीद सकता है। बाजार में इसकी कीमत 10 से 20 हजार के बीच है। देखने में यह बहुत ही खूबसूरत लगती है और इसे लेकर निकलने पर सभी की नजरें इस पर टिक जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों में इसे लेकर काफी उत्सुकता होती है। 

माउंटेन साइकिल : कहीं भी चला सकते हैं
ये साइकिलें सबसे ज्यादा बिकती हैं। आमतौर पर रोजाना साइक्लिंग करने वाले इसी का इस्तेमाल करते हैं। ये साइकिल सड़क के साथ-साथ पहाड़ों व पगडंडी वाली जगहों पर भी खूब अच्छी चलती हैं। अच्छी पकड़, आरामदायक व गेयर की वैराइटी होने के कारण लोग इसे सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं। इसे एडवेंचर वाली साइकिल भी कहते हैं। इसके टायर भी मोटे होते हैं। इस साइकिल को चंडीगढ़ की साइकिल ट्रैक के साथ आसपास पहाड़ी व गांवों के रास्तों पर भी आराम से चला सकते हैं। हालांकि जो साइक्लिंग की शुरुआत करना चाहते हैं, वे इसे धैर्यपूर्वक चलाएं। खासकर पहाड़ी रास्तों में, क्योंकि इसमें बैलेंसिंग या डिस्क ब्रेक तेजी से लगाया तो गिरने का खतरा रहता है। इसके ब्रेक भी दो उंगुलियों के बजास सिर्फ एक उंगुली से दबाए जाते हैं। एडवेंचर्स रास्तों के लिए यह सबसे आइडियल साइकिल मानी जाती है। इसमें गेयर और बिना गेयर दोनों तरह के विकल्प मौजूद है। इसकी कीमत करीब 12 से 25 हजार रुपये के बीच में होती है।

हाइब्रिड साइकिल : सीनियर सिटीजन व महिलाओं के लिए सबसे बेहतर 

हाइब्रिड साइकिल : सीनियर सिटीजन व महिलाओं के लिए सबसे बेहतर 

सीनियर सिटीजन व महिलाएं इस साइकिल को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। इन साइकिल के टायर पतले होते हैं। सड़क पर चलाने के लिए यह सबसे बेहतरीन है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह इतनी अरामदायक होती है कि आप बिना थके इसे लंबी दूरी तक चला सकते हैं। इस साइकिल का इस्तेमाल आप उन जगहों नहीं कर पाएंगे, जहां सड़कें ऊबड़-खाबड़ होंगी। इसकी कीमत 18 हजार से शुरू होती है। चंडीगढ़ के काफी साइक्लिस्ट हाइब्रिड साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। 

रफ एंड टफ : सबसे सस्ती, सबसे अच्छी 
इस साइकिल को रफ एंड टफ भी कह सकते हैं। इसमें कोई गेयर नहीं होते और न ही दूसरी महंगी साइकिलों की तरह इसमें कोई मेंटेनेंस होती है। इसे सड़कों पर खूब भगा सकते हैं। थोड़ी सी ऊबड़-खाबड़ जगहों पर भी इसे लेकर जाने में कोई परेशानी नहीं आती। यदि आप रोजाना 30 से 40 किलोमीटर साइकिल चलाना चाहते हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पांच हजार रुपये में शुरू होती है। इसको चलाने में व्यक्ति का स्टैमिना भी खूब बढ़ता है और टांगें भी मजबूत रहती हैं।

साइकिल खरीदने से पहले आपका मकसद और बजट तय होना चाहिए। अपनी जरूरत के हिसाब से साइकिल खरीदें। शुरुआत आप सस्ती साइकिल से भी कर सकते हैं। किसी की देखा-देखी साइकिल न लें। -अक्षित पासी, वाइस प्रेसिडेंट साइकिलगीरी 

साइकिल खरीदने से पहले यह तय होना चाहिए कि आप साइकिल क्यों खरीद रहे हैं। मकसद साफ होने के बाद किसी अनुभवी साइक्लिस्ट या साइक्लिंग ग्रुप से बात करें। उसके बाद ही स्टोर पर जाएं। स्टोर संचालकों को भी चाहिए कि वे अपने ग्राहकों को अच्छी तरह से समझाएं, ताकि उनके पैसों की बर्बादी न हो। -संजीव पठानिया, सीनियर साइक्लिस्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed