{"_id":"65834f67ea8b67b27e01d5dc","slug":"home-minister-shah-will-be-in-the-city-tomorrow-many-roads-will-remain-closed-advisory-issued-chandigarh-news-c-16-1-pkl1004-311266-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गृहमंत्री शाह कल शहर में, कई रास्ते रहेंगे बंद, एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गृहमंत्री शाह कल शहर में, कई रास्ते रहेंगे बंद, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर की किलेबंदी की तैयारी कर ली है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीएसपी, एसएचओ और इंस्पेक्टरों समेत तीन हजार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स, आईटीबीपी, इंटेलिजेंस और सीआईडी विंग के अधिकारियों की भी तैनात की जाएगी। शाह के आगमन पर कई सड़कों पर यातायात बंद रहेगा और कुछ सड़कों को डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वह दिशानिर्देशों का पालन करें और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान उन रास्तों पर जाने से बचें, जिधर से वीवीआईपी काफिला गुजरेगा। यदि आप शुक्रवार को अपने वाहन से शहर की सड़कों पर निकलने वाले हैं तो दोपहर दो से पांच बजे तक और शाम को 6 से 8 बजे तक आप कुछ सड़कों पर जाने से बचें।
पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे किसी भी भीड़/असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और शुक्रवार शाम 5 बजे से पहले अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएं। पुलिस यातायात वास्तविक समय का अपडेट सोशल मीडिया पर देती रहेगी। पुलिस ने मेहमानों, आमंत्रित लोगों और आधिकारिक कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वह अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। साइकिल ट्रैक/पैदल पथ और नो पार्किंग एरिया पर पार्क न करें अन्यथा कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़कों के किनारे लगाए फूल
एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक आने वाली सड़क के दोनों तरफ पुलिस जवान तैनात होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चंडीगढ़ को चकाचक किया गया है। शहर की सड़कों के किनारे नए फूलों वाले पौधे भी लगाए गए हैं। अमित शाह सेक्टर-17 में 88 करोड़ लागत से बनाए गए इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 44 एएसआई और 700 नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्तिपत्र सौंपेंगे। पीसीआर विंग में शामिल करने के लिए तीन करोड़ 75 लाख की खरीदी टाटा सफारी गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
आज होगी रिहर्सल, रूट देखकर निकलें
गृहमंत्री की यात्रा के लिए रिहर्सल 21 दिसंबर 2023 को दोपहर एक से शाम 5 बजे तक होगी। इसलिए वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि तय रूट पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
शुक्रवार दोपहर 2 से 5 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- उत्तर मार्ग पर पर राजिंद्र पार्क से सेक्टर-2/3 स्मॉल चौक से होते हुए सुखना लाइट पॉइंट तक
- विज्ञान पथ पर हीरा सिंह चौक से लेकर गोल्फ टर्न तक
- सुखना पथ पर सीजीजीएस लाइट पॉइंट से सेंट कबीर लाइट पॉइंट तक
शाम 6 से 8 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सुखना पथ पर सीजीजीएस लाइट पॉइंट से पीएस ईस्ट चौक
सरोवर पथ पर एपी चौक से ओल्ड लेबर चौक तक
दक्षिण मार्ग पर न्यू लेबर चौक से शाम फैशन मॉल के पास से जीरकपुर बैरियर तक