फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Anil Vij recommended not to sanction investigation against IAS Ashok Khemka

Haryana: IAS अशोक खेमका के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में न हो जांच, गृह मंत्री अनिल विज ने की सिफारिश

Thu, 28 Jul 2022 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 10:28 AM IST
सार

20 अप्रैल को आईएएस संजीव वर्मा ने अशोक खेमका के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था, उसके कुछ घंटों बाद ही खेमका की शिकायत पर वर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया था।  

विज्ञापन
Home Minister Anil Vij recommended not to sanction investigation against IAS Ashok Khemka
आईएएस अशोक खेमका और गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएएस अशोक खेमका को हरियाणा भंडारण निगम में नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद में एक बार फिर गृह मंत्री अनिल विज का साथ मिला है। खेमका के खिलाफ आईएएस संजीव वर्मा की शिकायत पर दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में विज ने पुलिस को जांच की मंजूरी न देने की सिफारिश की है। उन्होंने पुलिस की तरफ से भेजी फाइल पर लिखा है कि जांच की मंजूरी देने से इनकार किया जा सकता है।
विज्ञापन


विज की इस सिफारिश पर अब अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल लेंगे। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के जरिये फाइल मंगवा ली है। संजीव वर्मा के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस जांच को आगे बढ़ा सकेगी, चूंकि उसमें किसी अनुमति की जरूरत नहीं बताई गई है। विज ने खेमका के खिलाफ दर्ज मामले में अपनी सिफारिश करने से पहले महाधिवक्ता से भी राय ली है। सिफारिश के साथ ही उन्होंने पूर्व में जांच की मंजूरी न देने के मामलों का भी हवाला दिया है। विज की नजर में खेमका पर लगाए गए आरोपों पर कोई अपराध नहीं बनता, न ही बेईमानी का इरादा दिखता है। इसलिए भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा-13 के तहत यह मामला नहीं बनता। 
विज्ञापन


विज ने अपने टिप्पणी में लिखा है कि खेमका के खिलाफ दर्ज मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा-17 ए के तहत जांच करने की मंजूरी न दी जाए। आईएएस वर्मा की शिकायत पर खेमका के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने बाद में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा-13 जोड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब निगाहें मुख्यमंत्री कार्यालय पर टिक गई हैं कि वह विज की सिफारिश को खारिज करते हैं, या उस पर अपनी मुहर लगाते हैं। बीते 20 अप्रैल को वर्मा ने खेमका के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था, उसके कुछ घंटों बाद ही खेमका की शिकायत पर वर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया था। खेमका की शिकायत पर मामला दर्ज कराने के लिए विज खुद डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे।

बर्खास्त अधिकारियों को हाईकोर्ट से मिल चुका स्टे

आईएएस संजीव वर्मा ने हरियाणा भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालने के बाद इस साल खेमका के कार्यकाल के दौरान अक्तूबर 2009 से जनवरी 2010 के बीच नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने दो प्रबंधकों को बर्खास्त करने के साथ अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की थी। इस पर प्रबंधक और अन्य कर्मियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट अधिकारियों की बर्खास्तगी पर रोक लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed