फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Amit Shah on Chandigarh visit, Police detained Youth Congress national office

चंडीगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह: 24 घंटे जल आपूर्ति परियोजना का किया लोकार्पण, बोले- 2029 में भी मोदी आएंगे

Sun, 04 Aug 2024 02:24 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 04 Aug 2024 02:24 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिसके कारण पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी आशीष गजनवी को हिरासत में लिया है, ताकि किसी प्रकार का विरोध नहीं किया जा सके।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah on Chandigarh visit, Police detained Youth Congress national office
चंडीगढ़ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 24x7 मनीमाजरा जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। 75 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना से मनीमाजरा के एक लाख से अधिक निवासियों को लाभ मिलेगा, जिनमें मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शिवालिक एन्क्लेव, इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में रहने वाले लोग शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी मिशन का हिस्सा इस परियोजना का उद्देश्य निरंतर उच्च दबाव वाली आपूर्ति के माध्यम से भंडारण को कम करके पानी की बर्बादी को रोकना है। परियोजना के अन्य उद्देश्यों में रिसाव में कमी, स्मार्ट मीटरिंग, भूजल पर सीमित निर्भरता और ऊर्जा खपत की निगरानी के माध्यम से जल संसाधन में वृद्धि शामिल है। इस परियोजना के लिए कुल 22 किलोमीटर लंबी जल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाई गई है और दो भूमिगत जलाशय स्थापित किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता दो मिलियन गैलन प्रतिदिन है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का उद्घाटन करने के बाद अमित शाह ने लोगों को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि विपक्ष को जो करना है करने दीजिए। जनता ने मोदी के कामों में ठपा लगाया है।  2029 में भी एनडीए की सरकार बनेगी और मोदी ही आएंगे। उन्हें (विपक्ष को) पता नहीं है कि कांग्रेस को तीन चुनावों में जितनी सीटें मिली थीं, उससे कहीं ज्यादा सीटें इस चुनाव में बीजेपी ने जीती हैं। ये लोग जो अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। बार-बार कहते हैं कि ये सरकार चलने वाली नहीं है। मैं उन्हें भरोसा दिलाने आया हूं कि सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि अगली सरकार एनडीए की होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष में बैठने की आदत डाल लेनी चाहिए।


इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह  सचिवालय पहुंचे, जहां पुलिस जवानों ने उन्हें तीन कानूनों के बारे में लाइव डेमो देकर जानकारी दी। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन कानूनों को लेकर बनाई गई एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ ने तीन कानून लागू करने को लेकर सबसे तेजी से काम किया है। जिस दिन चंडीगढ़ के सभी थानों में तीन कानूनों से 100 प्रतिशत काम होने लगेगा, उस दिन खुद प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ आकर यहां उसकी भेंट देंगे। यह प्रधानमंत्री द्वारा पहले ही तय किया जा चुका है। 


गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरा को लेकर पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी आशीष गजनवी को हिरासत में लिया है। गजनवी के ने अमर उजाला को बताया कि जब वह सो रहे थे तभी सुबह 6.30 बजे उनके घर पुलिस ने घर की घंटी बजाई। दरवाजा खोला तो पुलिस थी। पुलिस ने गजनवी को साथ चलने को कहा। लेकिन वह नहीं गए।

फिर पुलिस उनके घर पर उनके साथ ही बैठ गई और कहा कि उन्हें अब कहीं नहीं जाना है। यह स्थिति तब आई है जब पुलिस को लगा कि गृह मंत्री का चंडीगढ़ दौरे के दौरान कहीं गजनवी और उनकी टीम गृह मंत्री को काला झंडा ना दिखा दे। गजनबी कई बार गृह मंत्री के आने के बाद विरोध प्रदर्शन किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें घर में ही रखा है  गजनबी के साथ दो पुलिसकर्मी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed