फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holika Dahan took place in temples, now we will apply gulal to each other

Chandigarh News: मंदिरों में हुआ होलिका दहन, अब एक-दूसरे को लगाएंगे गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 08:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place in temples, now we will apply gulal to each other
चंडीगढ़। शहर के मंदिरों में सोमवार को होलिका दहन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने होलिका दहन से पहले पूजा और परिक्रमा की। होलिका दहन के लिए मंदिर कमेटियों की ओर से सूखी लकड़ियां, टहनियां और गोबर के उपले एकत्र किए गए। होलिका जलाने से पहले उसमें धागा बांधकर परिक्रमा की गई। होलिका दहन में मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों, पुजारियों के अलावा स्थानीय निवासियों ने अपने परिवार के साथ शामिल हुए। अब बुधवार को होली मनाएंगे। सेक्टर- 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में होलिका दहन का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि हरि किशन, पंडित शैलेंद्र, पंडित गोपाल ,पंडित राहुल होलिका दहन के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। भाटिया ने बताया कि होलिका दहन से पहले श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों की लंबी आयु, स्वास्थ्य आयु के लिए पूजा अर्चना की दहन के बाद गुलाब के फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर मंदिर के पदाधिकारियों में आरके आनंद, बीआर सहीवाल, अशोक भगत, जोली त्रिखा ओपी सचदेवा , राकेश जोशी, केएल विज, सुमित गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हनुमंत धाम में आयोजित हुआ होलिका दहन
सेक्टर- 40 के श्री हनुमंत धाम में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला सुंदरकांड सभा की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि होलिका दहन अनूठे तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि होलिका की गोद में प्रह्लाद को बिठाया और यह संदेश दिया कि बुराई चाहे जितनी भी बड़ी हो वह सच्चाई को खत्म नहीं कर सकती। इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्यों में पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, गायत्री, अलका, सरला, सुदर्शन शर्मा, कमलेश भारद्वाज, सुनीता आनंद, दीप्ति उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर में होलिका दहन का आयोजन हुआ। मंदिर के प्रमुख पुजारी ईश्वर चंद्र शास्त्री और सुभाष शर्मा ने बताया कि मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने होलिका का पूजन किया। परिक्रमा के बाद होलिका दहन हुआ। उन्होंने बताया कि होलिका दहन के अगले दिन होलिका दहन का राख घर में रखने से नकारात्मक शक्तियां बाहर होती हैं। इस मौके पर मेयर अनूप गुप्ता की मां नीलम गुप्ता भी उपस्थित रहीं। सेक्टर-40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर मंदिर में आए सभी प्रभु प्रेमियों को प्रसाद बांटा गया। मंदिर सभा के प्रधान बीपी अरोड़ा, महासचिव विनय कपूर, वित्त सचिव एपी चोपड़ा ने होली की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सेक्टर 23 के मुनि जी के मंदिर, सेक्टर-30 के श्री शिव शक्ति मंदिर सहित अन्य मंदिरों में होलिका दहन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed