फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   holi festival, train reservation, indian railway, chandigarh railway station, chandigarh news

17 दिन बाद होली, न ट्रेन बढ़ी और न कोच, वेटिंग 200 पार

Mon, 07 Mar 2016 09:14 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
holi festival, train reservation, indian railway, chandigarh railway station, chandigarh news
रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो
होली को 17 दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन रेलवे ने न ही ट्रेनें बढ़ाई हैं और न ही कोच। ट्रेनों में वेटिंग भी दो सौ के पार पहुंच गई है। ये कहना है, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर‌ टिकट के लिए धक्के खा रहे लोगों का। स्टेशन पर यात्रियों के लिए किसी प्रकार का विशेष इंतजाम नहीं किया गया है। यात्रियों के लिए कहीं पर भी टिकट काउंटर नहीं बढ़ाए गए हैँ17 से 21 मार्च के बीच ट्रेनों में वेटिंग 200 से ऊपर पहुंच गई है लेकिन रेलवे ने न किसी विशेष ट्रेन और न ही कोच बढ़ाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन और शहर में स्थित टिकट काउंटरों पर लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। फेस्टिवल सीजन के चलते लोगों को कई कई घंटे लाइन में लगने के बाद टिकट मिल रहे है। शहर के सेक्टर-17 बस स्टैंड स्थित रिजर्वेशन सेंटर में छह काउंटर बने हुए हैं लेकिन वहां केवल दो काउंटर खोले जा रहे हैं। टिकट काउंटर पर सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए अलग काउंटर नहीं है। स्टाप की कमी के चलते यहां पर चार टिकट काउंटर बंद रहते हैं। भीड़ अधिक होने से लोगाें को घंटों बाद टिकट मिलता है।
विज्ञापन


वहीं रेलवे स्टेशन पर भी लोगों के लिए केवल तीन रिजर्वेशन कांउटर खोले जा रहे हैं। इन काउंटर पर भी लोगों को दो घंटे से अधिक समय तक लाइन में लगना पड़ रहा है। वहीं एजेंट से टिकट कराने पर लोगों को एक्स्ट्रा रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर लखनऊ के लिए आरक्षित टिकट लेने अजीत सिंह ने बताया कि टिकट काउंटर पर कोई व्यवस्था नहीं है। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लखनऊ और कानपुर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग तेजी से बढ़ती जा रही है। सद्भावना एक्सप्रेस में 17 से 21 मार्च के बीच वेटिंग 200 के पार हो गई है। वहीं उंचाहार एक्सप्रेस में वेटिंग 119 से 163 के पास पहुंच गई है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से दिल्ली में भले ही मीटिंग कर यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किये जाने के दावे किए गए थे, लेकिन यह अभी तक लोगों को मिल नहीं रहे हैं। इससे भी लोग परेशान हो रहे हैं। अभी तक किसी भी ट्रेन में अतिरिक्त कोच नहीं लगाए गए हैं।


होली पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर बढ़ाने और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच के लिए प्रपोजल भेजा गया है। इस पर जैसे ही सहमति मिलेगी। इसे शुरू कर दिया जाएगा।
- दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed