फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holi celebration in PU, fiercely blown up

पीयू में होली की धूम, जम कर उड़ाया रंग-गुलाल

Sun, 20 Mar 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration in PU, fiercely blown up
पीयू में स्टूडेंट सेंटर पर होली खेलते छात्र। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने कैंपस परिसर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। पीयू का स्टूड़ेंट सेंटर पूरी तरह से होली के रंग में रंगा रहा। सुबह 10.30 बजे से शुरू हुए होली के कार्यक्रम में लगभग 2200 विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने जमकर एक-दूसरे को रंग लगाया और खूब मस्ती की। बाहरी व्यक्तियों को कार्यक्रम से दूर रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पीयू प्रबंधन ने कोरोना प्रोटोकॉल के चलते डीजे बजाने की अनुुमति नहीं दी थी। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए विश्वविद्यालय की सुरक्षा के अलावा पुलिस की भी सहायता ली गई थी। कार्यक्रम में सहभागी रहे विद्यार्थियों ने बताया कि कोरोना के बाद पहली बार सभी ने साथ मिलकर त्योहार मनाया। इससे उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई।
विज्ञापन

बॉक्स
सात जगह नाके लगाकर संभाली सुरक्षा व्यवस्था
पीयू के मुख्य सुुरक्षा अधिकारी ने ने बताया कि पीयू की होली हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। इस कार्यक्रम में किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की मनाही थी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में चंडीगढ़ पुलिस ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीयू में यूएसओए का टी-प्वाइंट, इंडियन थिएटर के सामने, सरोजिनी हॉल, अंकुर स्कूल, जिम्नेजियम हॉल, लॉ थ्री ईयर, यूआईपीएस के कोने और एक्सईएन दफ्तर के सामने नाकाबंदी रही। बिना आई सत्यापन के किसी भी विद्यार्थी को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स:-
खुद स्पीकर लाए विद्यार्थी, बाद में पुलिस ने बंद करवा दिया
पीयू की छात्रा मानसी पुंडीर ने बताया कि सुरक्षा जांच होने के बाद कार्यक्रम शुरू ह़ुआ। संगीत की व्यवस्था नहीं होने पर विद्यार्थियों ने स्वयं ही ढोल वाले बुला लिए थे। कुछ समय बाद स्पीकर लाकर फिल्मी संगीत पर नाचने लगे। इसे बाद में पुलिस ने बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:-
दो साल से बच्चे घरों में बंद थे। वह सुरक्षित रह कर होली का आनंद लें, यह हमारी जिम्मेदारी थी। पूरी जांच पड़ताल कर बच्चों को कैंपस में आने दिया गया। उम्मीद से अधिक भीड़ हो जाने के बाद भी कार्यक्रम शांति से निपट गया। - विक्रम सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed