{"_id":"56e3cebc4f1c1bed448b4568","slug":"hockey-championship-women-hockey-championship-sports-news-hockey-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी स्टेडियम में गूंजेगा 'चक दे इंडिया', हॉकी खिलाड़ी जुटेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी स्टेडियम में गूंजेगा 'चक दे इंडिया', हॉकी खिलाड़ी जुटेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
हॉकी, खेल
- फोटो : फाइल फोटो
रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में चक दे इंडिया की गूंज सुनाई देगी। देश भर की महिला हॉकी खिलाड़ी जुटने जा रही हैं। मौका है आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी वुमन चैंपियनशिप का। इसके तहत देश भर की 16 टीमों के बीच हॉकी का कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। 17 से 23 मार्च तक होने वाली इस चैम्पियनशिप के लिए एमडीयू को पहली बार मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश भर ऐसे में एमडीयू का खेल अलग-अलग 16 कमेटियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक पर होगा मुकाबला
खेल निदेशक प्रो. हेमंतलता शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक पर हॉकी का मुकाबला होगा। 16 कमेटी का कार्य मेडिकल, ट्रांसपोर्ट, पब्लिक डीलिंग, मार्च फास्ट और अनुशासन आदि की देखरेख होगा। चैंपियनशिप में देश भर से 16 टीमें आएंगे। प्रत्येक टीम में 20 सदस्य होंगे। महिला खिलाड़ियों के ठहरने का बंदोबस्त यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में किया गया है, जबकि रेफरी, जज और कोच आदि फैकल्टी क्लब में रुकेंगे। चैंपियनशिप में 15 टीमें बाहर की होंगी और 16वीं टीम खुद यूनिवर्सिटी की होगी।
यह टीमें होंगी शामिल
चैंपियनशिप में शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर, रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, रांची यूनिवर्सिटी, संबलपुर यूनिवर्सिटी, जौनपुर यूनिवर्सिटी, रायपुर यूनिवर्सिटी, ग्वालियर यूनिवर्सिटी, भोपाल यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, मंगलौर यूनिवर्सिटी कर्नाटक, मैसूर यूनिवर्सिटी कर्नाटक, चिंदबरम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट और एमडीयू रोहतक शामिल है।