फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hit slap to PGI employee, Ruckus

पीजीआई कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, हंगामा

Sat, 20 Sep 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Sep 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
hit slap to PGI employee, Ruckus

यूनीफार्म चेंज करने के विवाद में पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में सुपरवाइजर ने एक सफाई कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे सभी कर्मचारी भड़क गए और काम छोड़कर आई सेंटर में जमा हो गए।

विज्ञापन


तनाव बढ़ने पर विवाद पीजीआई की पुलिस चौकी तक पहुंच गया। दोनों पक्ष वहीं पर इकट्ठा हो गए। सुपरवाइजर की तरफ से उसकी कंपनी के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर राजेंद्र कभी कर्मियों से सही ढंग से बात नहीं करता।
विज्ञापन


हर बात गाली गलौज से शुरू करता है। जब कोई विरोध जताता तो कहता था कि पीजीआई के अधिकारियों से अच्छी बनती है। नौकरी से निकलवा दूंगा। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक राजेंद्र की ड्यूटी आई सेंटर नहीं बदलती है तब तक वे काम पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में कर्मचारियों की मांग पर राजेंद्र की ड्यूटी बदलने के साथ उसे चार दिन की छुट्टी पर भी भेज दिया गया है। मांग पूरी होने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उसके बाद पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।


साढ़े सात से 11 बजे तक काम रहा बाधित

कर्मचारियों के झगड़े में पीजीआई में सफाई का काम भी प्रभावित रहा। करीब साढ़े सात बजे झगड़ा शुरू हो गया था। तीन से चार घंटे तक इसे लेकर हंगामा होता रहा। उसके बाद जब मामला पुलिस में पहुंचा तब जाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इस बीच सफाई का काम रुका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed