{"_id":"5900f00c4f1c1bc3728b4577","slug":"hit-and-run-case-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार को 15 मीटर तक घसीटा, युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवार को 15 मीटर तक घसीटा, युवक ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 37 और 38 वाला चौक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल हिट एंड रन का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर गाड़ियां चलाने वालों की असंवेदनशील चेहरा देखने को मिला। 15 मीटर तक कार चालक बाइक सवार को घसीटता गया। मंगलवार रात सेक्टर-37-38 लाइट प्वाइंट पर अज्ञात कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद करीब 15 मीटर तक घसीटा और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। शिकायतकर्ता रानीमाजरा, खरड़ निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि हादसे में उनके 26 वर्षीय छोटे भाई देवेंदर सिंह की मौत हुई है। उनका भाई मोहाली फेज-5 में ड्राइवर की जॉब करता था।
जबकि वह खुद चंडीगढ़ में और उनके पिता जसबीर सिंह पंजाब विधान सभा में सेवादार के पद पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को दोनों भाई अपनी-अपनी बाइक से रात 11 बजे घर के लिए लौटे थे। जैसे ही सेक्टर-37-38 लाइट प्वाइंट पर पहुंचे होंगे कि पीछे से एक तेज रफ्तार कार सवार ने उनके भाई देवेंदर की बाइक में टक्कर मार दी।

शर्ट कार के पीछे वाले गार्ड में फंस गया
सेक्टर 37 और 38 वाला चौक
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद बाइक दूसरी ओर जा गिरी और उसके भाई देवेंदर का शर्ट कार के पीछे वाले गार्ड में फंस गया। आरोपी कार चालक हड़बड़ाहट में युवक को घसीटता लेकर भागने लगा। 15 मीटर सड़क किनारे घसीटने के बाद शर्ट के तीन बटन टूट गए और युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में देवेंदर को सीधा पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां उसने इलाज के दौरान कुछ ही मिनट में दम तोड़ दिया।
12 बजे पहुंचे परिजन-
युवक देवेंदर की मौत के बाद पीड़ित परिजनों को सूचना मिली और रात 12 बजे सभी पीजीआई पहुंच गए। उनकी शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
एक दिन पहले हादसे में 15 मिनट कार में फंसी रही साइकिल सवार की टांग-
गौरतलब हो कि मंगलवार को पंजाब राजभवन के पास हीरा चौक पर महिला कार चालक की टक्कर के बाद साइकिल पर पीछे बैठे युवक की टांग बोनट में फंस गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से 15 मिनट के बाद युवक मोहम्मद अली की टांग बाहर निकाल पाए।