फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Historic deorhi of Ram bagh Gate received award from UNESCO

Amritsar News: रामबाग गेट की ड्योढ़ी को यूनेस्को से मिला पुरस्कार, महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था निर्माण

Sun, 24 Dec 2023 10:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Dec 2023 10:43 AM IST
सार

पुराने शहर के चारों ओर महाराज रणजीत सिंह ने दीवार बनवाई थी और 12 गेट अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए थे। उस वक्त शहर की पूरी आबादी इस चहारदीवारी के अंदर ही रहती थी।

विज्ञापन
Historic deorhi of Ram bagh Gate received award from UNESCO
अमृतसर का ऐतिहासिक राम बाग गेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाराजा रंजीत सिंह के शासन काल में अमृतसर में बनाई गई रामबाग गेट की ड्योढ़ी को यूनेस्को ने विरासत संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया है। यह राम बाग गेट महाराजा रणजीत सिंह ने बनवाया था। यह पुरस्कार गेट को विरासत संरक्षण के लिए प्रदान किया गया है। पंजाब सरकार ने इसके रखरखाव में करीब दो करोड़ रुपये की राशि भी खर्च की है।

विज्ञापन


महाराजा रणजीत सिंह के शासन काल के दौरान बना यह एकमात्र बड़ा गेट है, जिसको अभी तक संभाल कर रखा गया है। इसे महाराजा रणजीत सिंह ने अपने समर पैलेस और श्री हरमंदिर साहिब जाने वाले रास्ते में बनवाया था। 1823 में बनाए गए इस गेट से ही महाराजा रणजीत सिंह पैदल श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने जाते थे।
विज्ञापन


इतिहास में दर्ज है कि वर्ष 1892 में अंग्रेजों ने इस गेट को तुड़वा दिया था। अब इस गेट की ड्योढ़ी को पर्यटन विभाग ने संरक्षित किया है और पुराने डिजाइन और आकार में लाया। सरकार ने हृदय प्रोजेक्ट के तहत इस गेट का पुननिर्माण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने शहर के चारों ओर महाराज रणजीत सिंह ने दीवार बनवाई थी और 12 गेट अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए थे। उस वक्त शहर की पूरी आबादी इस चहारदीवारी के अंदर ही रहती थी। इस शहर के अंदर ही पूरा कारोबार भी चलता था। महाराजा रणजीत सिंह के निधन के बाद अंग्रेजों ने इन गेटों के पास पुलिस थानों की स्थापना की। यहां भी पुलिस थाना चलता रहा। वर्ष 2007 में पर्यटन विभाग ने थाने को हटाकर अपने सरंक्षण में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed