फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hisar Assembly Election Officer Jagdeep Singh has been removed

Hisar: निर्वाचन अधिकारी जगदीप सिंह को पद से हटाया, डॉ. कमल गुप्ता को दिया था आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

Sat, 14 Sep 2024 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:24 PM IST
सार

25 दिन पहले चुनाव की घोषणा के दिन हिसार के एसडीएम के तौर पर जगदीप सिंह को हिसार भेजा गया था। उन्होंने 20 अगस्त को पदभार संभाला था।

विज्ञापन
Hisar Assembly Election Officer Jagdeep Singh has been removed
हिसार के निर्वाचन अधिकारी को हटाया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी जगदीप सिंह को हटा दिया गया है। उनकी नई नियुक्ति के आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं। पिछले दिनों एसडीएम जगदीप सिंह हिसार निर्वाचन अधिकारी के तौर पर काम करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज को आचार संहिता उल्लंघन के नोटिस जारी कर चर्चा में आए थे। 
विज्ञापन


जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरबीर सिंह को एसडीएम नियुक्त किया गया है। वह हिसार विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी भी होंगे। एसडीएम को संबंधित विधानसभा क्षेत्र का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया जाता है। 25 दिन पहले चुनाव की घोषणा के दिन हिसार के एसडीएम के तौर पर जगदीप सिंह को हिसार भेजा गया था। उन्होंने 20 अगस्त को पदभार संभाला था। 26 अगस्त को हिसार के बिश्नोई मंदिर में धार्मिक आयोजन था। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई, फतेहाबाद विधायक दूड़ाराम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ,एचएयू के वीसी प्रो. बीआर कांबोज भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता तथा फतेहाबाद विधायक दूड़ाराम के भाजपा के लिए वोट मांगने के वीडियो वायरल हुए थे। धार्मिक स्थल पर वोट मांगने के वीडियो वायरल होने पर हिसार विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी ने दोनों को नोटिस जारी किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज को भी कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के साथ मंच पर दिखने पर उन्हें आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। निर्वाचन अधिकारी ने एचएयू के वीसी के जवाब से संतुष्ट न होकर आचार संहिता उल्लंघन का दोषी मानते हुए आयोग को रिपोर्ट भेजी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed