{"_id":"5cb42fc1bdec220c2c2a2789","slug":"hire-a-car-and-drive-anywhere-in-chandigarh-panchkula-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई व्यवस्थाः अब किराए पर मिलेगी कार, जिसे खुद कर सकेंगे ड्राइव, प्रति मिनट देना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई व्यवस्थाः अब किराए पर मिलेगी कार, जिसे खुद कर सकेंगे ड्राइव, प्रति मिनट देना होगा किराया
Mon, 15 Apr 2019 01:58 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़, पंचकूला या मोहाली में किसी भी जगह कार से जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, बशर्ते आपको कार चलानी आती हो। ट्राइसिटी में 17 अप्रैल से किराए पर कार की सुविधा मिलने जा रही है। हायर कंपनी की ओर से चंडीगढ़ में फ्री फ्लोट सिटी सेल्फ ड्राइव कार शेयर सर्विस शुरू की जा रही है। इसके तहत आप ट्राइसिटी में किसी भी पार्किंग से कार किराए पर लेकर अपने गंतव्य तक खुद ड्राइव करके जा सकते हैं।
इसके लिए आपको प्रति मिनट सात रुपये के हिसाब से भुगतान करना होगा। यदि गाड़ी शॉपिंग आदि करते समय किसी मार्केट या दुकान के बाहर खड़ी करते हैं तो उस समय आपको एक रुपये प्रति मिनट के हिसाब से भुगतान करना होगा। पहले चरण में कंपनी की ओर से 100 गाड़ियां ट्राइसिटी की विभिन्न पार्किंग में उतारी जाएंगी। सभी पार्किंग में दो से तीन गाड़ियां मौजूद रहेंगी। गाड़ी ऑनलाइन बुक भी हो सकेगी।
जैसे ही गाड़ी आपके हाथ में आएगी, भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और जैसे ही आप गाड़ी किसी पार्किंग में वापस करेंगे तो पूरा भुगतान करना होगा। चंडीगढ़ के बाद दूसरे चरण में यह सर्विस पुणे, बंगलूरू और हैदराबाद समेत दूसरे शहरों में शुरू की जाएगी।

Trending Videos
ऐसे होगी बुकिंग
इस सर्विस के तहत कार किराए पर लेने के लिए आपको अपने नजदीकी कार पार्किंग में पहुंचना होगा। यहां आपको कंपनी के कर्मचारी जरूरी कार्यवाही के बाद कार उपलब्ध करा देंगे। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको हायर कार शेयर मोबाइल एप के जरिए बुकिंग करानी होगी। एप पर आपको अपना लाइसेंस स्कैन करना होगा। जैसे ही लाइसेंस वैध होने की सूचना एप को मिलेगी, तो आपको 500 रुपये की बुकिंग अमाउंट का भुगतान करना होगा। उसके बाद जहां से भी आप कार ड्राइव करना चाहेंगे, वहां से वह मिल जाएगी। बाद में उक्त राशि में से किराया कट जाएगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चोरी के मंसूबे नहीं होंगे पूरे
कार में आधुनिक सुरक्षा तकनीक की सुविधा होगी। इसको फेंसिंग डिवाइस का नाम दिया गया है। साथ ही जीपीएस भी लगा है। इन तकनीकों से यह पता लगा लिया जाएगा कि गाड़ी कहां पर और किस स्थिति में है। दावा है कि कार में ऐसा भी सिस्टम लगा है कि यदि ट्राइसिटी से बाहर कार ले जाएंगे तो वह नहीं चल सकेगी। मॉनीटरिंग के जरिए कार को स्टॉप कर दिया जाएगा, इसलिए चोरों पर भी पैनी नजर होगी। वह पकड़े भी जाएंगे। महिलाओं को इस सर्विस के जरिए अधिक लाभ व सुरक्षा मिलेगी। वह रात को अपने घर कार चलाकर जा सकती हैं।

नगर निगम की पार्किंग के अलावा कई अन्य जगहों से मिलेगी कार
नगर निगम की पार्किंग में भी यह कार खड़ी की जाएगी। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति कार ड्राइव कर उसे छोड़ना चाहेगा और आसपास किसी दूसरे व्यक्ति को कार चाहिए तो वह वहीं से उपलब्ध करा दी जाएगी।
पहले चरण में ट्राइसिटी में यह सर्विस शुरू की गई है। यह सर्विस लोगों का काम आसान करेगी। रात के समय महिलाओं के लिए यह कार सर्विस बेहद कारगर साबित होगी। कार चलाकर वह अपने घर सुरक्षित पहुंच सकेंगी। दूसरे चरण में पुणे, बंगलूरू, हैदराबाद आदि शहरों में सर्विस शुरू करेंगे।
- हरजीत सिंह, संस्थापक, हायर टेक्नोलॉजी