फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hinduja Group Offers Punjab CM Captain Amrinder Singh to Sort Out Straw Burning Problem

हिंदुजा ग्रुप ने की पराली की समस्या हल करने की पेशकश, कहा- एथेनॉल प्लांट में करेंगे इस्तेमाल

Thu, 05 Dec 2019 12:35 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Dec 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Hinduja Group Offers Punjab CM Captain Amrinder Singh to Sort Out Straw Burning Problem
फाइल फोटो
हिंदुजा ग्रुप ने पराली जलाने की गंभीर समस्या से निपटने में पंजाब सरकार को मदद की पेशकश की। खेतों से पराली उठा कर उसका प्रयोग एथेनॉल प्लांट में किया जाएगा। बुधवार शाम हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन प्रकाश हिंदुजा ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हिंदुजा नेएग्री, ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग, हेल्थ केयर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश की इच्छा जताई। प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने आए हिंदुजा ने सीएम को भरोसा दिलाया कंपनी के टिप्पर समय से पराली खेतों से उठाएंगे।
विज्ञापन


सीएम ने अपने मुख्य प्रमुख सचिव को प्रस्ताव स्टडी करने को कहा। हिंदुजा ने कहा कि उनका ग्रुप बैंकिंग सेक्टर में निवेश कर सकता है। जिससे बेरोजगार युवाओं, सेल्फ हेल्प ग्रुपों और एंटरप्रेन्योर्स को लोन मिल सकेगा। ग्रुप ने सरकार के कार्यक्रम यारी एंटरप्राइजेज से जुड़ने में भी सहमति जताई। जिसके तहत स्किल्ड ड्राइवरों को बसें चलाने को आसान कर्ज दिया जाता है और परमिट राज्य सरकार देती है। हिंदुजा ने कहा कि ग्रुप, पंजाब सरकार और इजराइली कंपनी के साथ समझौते का इच्छुक है, जिससे फलों की क्वालिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार के साथ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत अशोका लीलैंड के लिए मैनुफैक्चिरिंग यूनिट स्थापित करने और ड्राइविंग स्कूल खोलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने अप्रैल से लागू हो रहे बीएस-6 नियमों को देखते हुए पुराने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए नीति बनाने का सुझाव दिया। सरकार की ओर से पूरे सहयोग का भरोसा देते हुए सीएम ने हिंदुजा से कपूरथला में ऑटो पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed