फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindu Families Read Bible, Controversy in Bhiwani of Haryana

यहां हिंदुओं के बाइबल पढ़ने पर बवाल

Mon, 29 Dec 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम (भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम (भिवानी) Updated Mon, 29 Dec 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
 Hindu Families Read Bible, Controversy in Bhiwani of Haryana

लगभग 50 हिंदू परिवारों के प्रमुख लोगों द्वारा बाइबल पढ़ने के बाद यहां हंगामा खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और संघ प्रचारकों के पहुंचने के बाद एक बारगी तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन बाइबल पढ़ने वाले परिवारों से हिंदूवादी संगठनों के सीधे रूबरू होने के बाद मामला ठंडा पड़ा।

विज्ञापन


बाइबल पढ़ने वाले परिवारों का कहना है कि उन्होंने धर्मांतरण नहीं किया है, केवल अच्छाई जानने के लिए बाइबल पढ़ी है। विहिप के क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख राजेंद्र फौगाट का कहना है कि ये परिवार ईसाई बनने के करीब हैं।
विज्ञापन


मामला भिवानी जिले के खानक कस्बे का है। रविवार सुबह खानक कस्बे की आदर्श कॉलोनी स्थित इमारत में ईसाई मिशनरी द्वारा कुछ स्थानीय लोगों को बाइबल पढ़ाने की खबर क्या फैली कि विहिप व संघ प्रचारकों ने डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए गए

 Hindu Families Read Bible, Controversy in Bhiwani of Haryana

पहले तो हिंदूवादी संगठनों ने अलग से मंत्रणा की। विहिप के क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख राजेंद्र फौगाट व संघ के सह जिला संघचालक मास्टर आत्माराम ने उपस्थित लोगों से जानकारी ली।

लोगों ने बताया कि बाइबल पढ़ाई जा रही है। कुछ घरों के बाहर धार्मिक निशान चिह्न भी लगे हैं और हिंदू देवी-देवताओं के चित्र हटाए जा चुके हैं।

इसके बाद तय हुआ कि बाइबल पढ़ाने वाले और पढ़ने वालों को यहीं बुलाया जाए। इसके बाद पादरी (ईसाई धर्म प्रचारक) राजेंद्र शीशवाला (हिसार) के साथ बाइबल पढ़ने वाले भी वहीं पहुंच गए। दोनों ओर से काफी वाद-विवाद हुआ।

विहिप और संघ के लोगों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि खानक में धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। मामले को लेकर गांव के लोगों खासकर युवाओं में काफी आक्रोश दिखा।

तर्क-वितर्क के बाद ठंडा हुआ मामला

 Hindu Families Read Bible, Controversy in Bhiwani of Haryana

राजेंद्र शीशवाला ने सफाई दी कि वे बुराइयों को दूर करवाने का कार्य कर रहे हैं न की धर्म परिवर्तन। इस दौरान विहिप व संघ के लोगों के अलावा ग्रामीणों ने पादरी से कई सवाल पूछे, जिस पर एक बारगी तनाव की स्थिति भी बन गई थी और दूसरा पक्ष वहां से उठकर चलने लगा।

बाइबल पढ़ने वाले गांव खानक निवासी प्रताप ने कहा कि वे धर्म परिवर्तन नहीं कर रहे। बाइबल की अच्छी बातों को पकड़ रहे हैं। हमें कोई लोभ नहीं दिया गया है। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद व तर्क-वितर्क के बाद मामला ठंडा हुआ।

ईसाई बनने के करीब हैं ये परिवार : फौगाट
विश्व हिंदू क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख राजेंद्र फौगाट ने इस बाबत कहा कि गांव खानक के कुछ भोले-भाले लोग ईसाइयों के चंगुल में आकर रास्ता भटक गए है जो अपनी परंपराओं को छोड़ रहे हैं। कहने को तो ये लोग कह रहे हैं कि हमने धर्म परिवर्तन नहीं किया, लेकिन ये लगभग ईसाई बनने के करीब हैं।

हमारे पास कोई शिकायत नहीं : पुलिस
तोशाम थाना प्रभारी नरेंद्र पाल का कहना है कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आई तो कार्रवाई जरूर करेंगे। हां, मीडिया के लोगों के फोन जरूर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed