फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal won the All India JP Atre Memorial Cricket Tournament

ऑल इंडिया जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल को मिली जीत

Tue, 07 Sep 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Himachal won the All India JP Atre Memorial Cricket Tournament
सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में जेपी अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट में बिहार वर्सेस हिमाचल प्रदेश मे?
चंडीगढ़। ऑल इंडिया जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए लीग मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बिहार इलेवन को 181 रन से हरा दिया। मुकाबला सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर बिहार ने हिमाचल की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। हिमाचल ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 304 रन बनाए। दिग्विजय रांगी ने 66 रन , एकांत सेन ने 40 रन, आकाश ने नाबाद 42 रन की पारी ख्ेाली। गेंदबाजी में बिहार टीम के मंगल ने 2 विकेट और सशीम ने 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार इलेवन की पूरी टीम 35.5 ओवर में कुल 123 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से सशीम ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। हिमाचल टीम के आकाश ने सटीक गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में यूटीसीए ने बड़ौदा की टीम को 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed