फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal BJP co-in-charge Sanjay Tandon's tenure concludes; bid farewell.

Chandigarh News: हिमाचल भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन का कार्यकाल पूरा, दी विदाई

Mon, 05 Oct 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Himachal BJP co-in-charge Sanjay Tandon's tenure concludes; bid farewell.
छह साल के कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने में योगदान के लिए किया सम्मानित
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी पद से कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई। हमीरपुर के टिपर में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में उनका सम्मान किया गया। बैठक में संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई और छह वर्षों में संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की गई। संजय टंडन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि छह वर्षों में उन्होंने हिमाचल के लगभग हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से जुड़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों और कार्यकर्ताओं से मिला स्नेह हमेशा याद रहेगा। टंडन ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को कमियों पर आत्ममंथन कर नए संकल्प के साथ काम करने की जरूरत बताई। उन्होंने नई सह-प्रभारी दर्शना सिंह को शुभकामनाएं दीं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed