फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Highest number of corruption cases registered in Faridabad in nine years

Haryana News: नौ साल में हरियाणा में 1536 भ्रष्टाचार के मामले, फरीदाबाद में सर्वाधिक, हांसी में सबसे कम FIR

Tue, 19 Dec 2023 07:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Dec 2023 07:45 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक 1536 में से 1140 मामले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और 396 मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं। गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक के पूछे जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी सदन के पटल पर रखी।

विज्ञापन
Highest number of corruption cases registered in Faridabad in nine years
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने नौ सालों में भ्रष्टाचार के 1536 मामले दर्ज किए हैं। फरीदाबाद में सबसे अधिक 134 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, गुरुग्राम में 132, सोनीपत में 104, हिसार में 101, करनाल में 83 और पानीपत में 74 मामलों पर कार्रवाई की गई। सरकारी विभागों की बात करें तो पुलिस और राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक के पूछे जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी सदन के पटल पर रखी। रिपोर्ट के मुताबिक 1536 में से 1140 मामले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और 396 मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं। सदन में रखी रिपोर्ट के मुताबिक इन नौ सालों में पुलिस में 366, राजस्व में 245, बिजली में 130, निकाय विभाग में 88, स्वास्थ्य विभाग में 56, शिक्षा विभाग में 51 और नॉन डिपार्टमेंट से संबंधित 88 भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


मलिक ने भ्रष्टाचार में वृद्धि या कमी का वर्षवार ब्योरा भी मांगा था। मगर उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई। इस पर उन्होंने सदन में आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में हरियाणा का दोष सिद्धि दर (कन्विक्शन) बहुत कम है। उनके मुताबिक हरियाणा का दोषसिद्धि दर 33.9 फीसदी है। इस पर विज ने पूछा कि उनकी जानकारी क्या स्रोत है। इस पर विज ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में हरियाणा का दोष सिद्धि दर 47.5 फीसदी है। उसके बाद मलिक ने कहा कि आपको कुछ नहीं पता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपके पास तो न तो सीआईडी की फाइल आती है और न ही स्वास्थ्य विभाग की। वहीं, भ्रष्टाचार से जुड़ा एक सवाल इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने भी पूछा। इस पर दी गई जानकारी के मुताबिक चार साल में भ्रष्टाचार के 15 मामलों में कोर्ट ने फैसला सुनाया है जबकि 505 केस विचाराधीन है और 211 मामलों की जांच चल रही है।

       नौ सालों में किस जिले में कितने मामले

जिला एसीबी में दर्ज पुलिस में दर्ज
अंबाला 48 08
भिवानी 49 12
चरखी दादरी 08 22
फरीदाबाद 101 33
फतेहाबाद 43 12
गुरुग्राम 99 33
हिसार 83 18
हांसी 00 08
झज्जर 46 20
जींद 69 10
कैथल 48 23
करनाल 66 17
कुरुक्षेत्र 36 14
मेवात 44 08
नारनौल 34   12
पलवल 35 18
पंचकूला 42 11
पानीपत 51 23
रेवाड़ी 36 08
रोहतक   53   19
सिरसा 42 14
सोनीपत 71 34
यमुनानगर 36 19
कुल 1140 396

          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed