फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   highcourt notice to home ministry, chandigarh, haryana in punjab drug racket

पंजाब ड्रग रैकेटः केंद्रीय गृह मंत्रालय को हाईकोर्ट का नोटिस

Tue, 25 Aug 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Aug 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
highcourt notice to home ministry, chandigarh, haryana in punjab drug racket

पंजाब ड्रग रैकेट मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को जबाब तलब किया गया है। नोटिस हाईकोट की ओर से जारी किया गया। मामले में चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार को भी नोटिस जारी किया गया है। सीमा पार से ड्रग्स तस्करी में बीएसएफ कर्मियों का नाम सामने आने पर यह नोटिस जारी किए गए। अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान ईडी चंडीगढ़ के कानूनी सलाहकार सुरेश बत्तरा के तबादले पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही ईडी के सहायक निदेशक निरंजन सिंह के तबादले पर रोक को जारी रखा है। मुख्य पैरवीकार नवकिरन सिंह ने एक अर्जी दाखिल कर कहा था कि पहले निरंजन सिंह का तबादला किया गया और अब बत्तरा का भी तबादला हो गया।
विज्ञापन


यह सब कुछ ऐसे समय में किया जा रहा है, जब जांच लगभग मुकम्मल हो चुकी है। बत्तरा शुरुआत से ही इस केस से जुड़े हैं। ट्रायल के वक्त उनकी जरूरत पड़ेगी। उनके तबादले से केस प्रभावित हो सकता है। धंधे में शामिल पैसे के लेनदेन की ईडी जांच में मुख्य मामला भटक गया है। ड्रग्स सप्लाई की दिशा में जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सीबीआई, आईबी और राज्य स्तरीय एजेंसियों की एक कमेटी गठित कर दी जानी चाहिए ताकि ड्रग्स सप्लाई पर अंकुश लग सके। उन्होंने ड्रग्स धंधे के तार चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों से जुड़े होने की बात भी कही थी। अब इस पर हाईकोर्ट ने हरियाणा और यूटी को नोटिस जारी किया है।

सीबीआई से भी जवाब तलब किया

highcourt notice to home ministry, chandigarh, haryana in punjab drug racket

पंजाब पुलिस की ओर से विदेशों में बैठे कुछ लोगों के ड्रग्स धंधे से तार जुड़े होने का खुलासा हाईकोर्ट में किया जा चुका था।

सरकार ने कनाडा और अमेरिका में रह रहे 11 व्यक्तियों के नाम उजागर करते हुए कहा था कि वह पंजाब के ड्रग्स रैकेट में वांछित हैं और उन्हें भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हाईकोर्ट ने सोमवार को सीबीआई से जवाब मांगा है कि विदेशों में बैठे ऐसे व्यक्तियों को भारत लाने पर क्या किया जा रहा है। सीबीआई को अगली सुनवाई पर इसके बारे जवाब दाखिल करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed