फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   highcourt give big relief tet candidate, teacher recuritment date extand

TET देने वाले लाखों अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

Fri, 11 Dec 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
highcourt give big relief tet candidate, teacher recuritment date extand

पंजाब में 13 दिसंबर को होने जा रहे स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) में शामिल होने को तैयार एक लाख 73 हजार अभ्यर्थियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस संधावालिया की एकल बेंच ने शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बेंच ने सरकार को टीईटी का परिणाम चार हफ्ते में घोषित करने और परिणाम के बाद 15 दिन तक टीईटी पास लोगों के आवेदन स्वीकार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में इस वर्ष टीईटी 13 दिसंबर को होना है, लेकिन राज्य सरकार ने मास्टरों के 5050 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तय की थी। पिछले साल 24 अगस्त को टीईटी हुआ था। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की गाइड लाइन के मुताबिक साल में एक बार टीईटी कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि हाईकोर्ट भी कह चुका था कि साल में एक बार टीईटी कराया जाए, लेकिन इस वर्ष अब तक टीईटी नहीं कराया गया। जबकि एक साल तीन महीने का अधिक समय बीत चुका था।

इसी कारण याचिका दायर की गई थी कि आवेदन की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था कि आवेदन की तिथि बढ़ाई जा रही है या नहीं, लेकिन सरकार ने तर्क दिया कि तिथि बढ़ाने से शिक्षक भर्ती में देरी होगी।

ऐसे ही एक मामले में पहले भी राहत

highcourt give big relief tet candidate, teacher recuritment date extand

उधर, याचिओं के वकीलों एचएस सैणी व एचसी अरोड़ा ने पैरवी की कि सरकार इससे पहले एक भर्ती के दौरान अंतिम तिथि बीत जाने के बावजूद विशेष तौर पर विज्ञापन जारी कर आवेदन का मौका दे चुकी है।

ऐसे में भर्ती में देरी का तर्क सही नहीं कहा जा सकता। वैसे भी हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ऐसे ही एक मामले में पहले भी राहत दे चुकी है। हरियाणा में भर्ती में आवेदन के इच्छुक बीएड पास छात्रों को आवेदन का मौका दिया गया था और बड़ी संख्या में टीईटी पास छात्र सफल हुए थे।

लिहाजा बेंच की ओर से सरकार को आदेश दिया गया है कि वह टीईटी का परिणाम चार हफ्ते में घोषित करे और परिणाम के बाद 15 दिन तक टीईटी पास छात्रों के भर्ती में आवेदन ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed