फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High speed Innova collided street light driver narrowly escapes flying car

स्ट्रीट लाइट से टकराई तेज रफ्तार इनोवा, गाड़ी के उड़े परखच्चे पर चालक बाल-बाल बचा

Sun, 02 Aug 2020 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
High speed Innova collided street light driver narrowly escapes flying car
चंडीगढ़। सेक्टर-42/53 के डिवाइडिंग रोड पर शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे एक तेज रफ्तार इनोवा कार स्ट्रीट लाइट से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर 36 थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि सेक्टर 42 से सेक्टर 43 की ओर तेज रफ्तार से गाड़ी जा रही थी। सेक्टर-42/53 के डिवाइडिंग रोड पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर गाड़ी पहले तो स्ट्रीट लाइट से टकराई और फिर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इनोवा चालक को मामूली खरोचें आई हैं। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने चालक के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed