फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Security Ragistration Plate on F Series Vehicles

एफ सीरीज पर आज से लगवाएं HSRP

Mon, 01 Sep 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Sep 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
High Security Ragistration Plate on F Series Vehicles

आरएलए की ओर से सोमवार से सीएच-01-एफ सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस सीरीज के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, 1 अक्तूबर के बाद एएफ सीरीज के जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगी होगी, उनके चालान काटे जाएंगे। एजी सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए दिया गया समय शनिवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन

सादे कागज पर करना होगा आवेदन

High Security Ragistration Plate on F Series Vehicles

यह नंबर प्लेट सेक्टर-17 स्थित आरएलए, सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में लग रही है। वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए सादे कागज पर आवेदन करना होगा।

इसमें उन्हें वाहन का चेसिस नंबर, इंजन नंबर, मेक, मॉडल लिखना होगा। साथ ही इंश्योरेंस की कॉपी और आरसी की कॉपी भी आवेदन के साथ लगानी होगी।

इन सीरीज पर लग चुकी है एचएसआरपी

High Security Ragistration Plate on F Series Vehicles

आरएलए की ओर से सीएच 01-एआर, सीएच-01-एक्यू, सीएच-01-एपी, सीएच-01-एएन, सीएच-01-एएम, सीएच-01-एएल, सीएच-01-एके, सीएच-01-एजे, सीएच-01-एच, सीएच-01-एजी सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाई जा चुकी है। लेकिन, इन सीरीज के कई वाहन चालकों ने अभी भी एचएसआरपी अपने वाहनों पर नहीं लगवाई है।

इन सीरीज के वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। आरएलए के अधिकारियों के अनुसार इन सभी सीरीज के वाहन चालक अब भी अपने वाहन पर एचएसआरपी लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed